स्वास्थ्य पोषण को लेकर प्रधानमंत्री गंभीर

केंद्र प्रभारी डा. अशोक राय ने कहा कि पोषणयुक्त भोजन उत्तम स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए भोजन में मोटे अनाज का सेवन लाभदायक है। जिले के इफको प्रबंधक राजकुमार सिंह ने सब्जी बीज का कीट वितरण करते हुए कहा कि किसान अपने घर के आसपास अथवा छत पर सब्जियां उगा सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:54 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:54 PM (IST)
स्वास्थ्य पोषण को लेकर प्रधानमंत्री गंभीर
स्वास्थ्य पोषण को लेकर प्रधानमंत्री गंभीर

कुशीनगर : शुक्रवार को कृषि विज्ञान एवं भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के तत्वावधान में पोषण वाटिका महा अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर है। इसी का परिणाम है कि सब्जियों का बीज वितरण कर जहां स्वस्थ पोषण को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण को मजबूती प्रदान की जा रही है।

केंद्र प्रभारी डा. अशोक राय ने कहा कि पोषणयुक्त भोजन उत्तम स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए भोजन में मोटे अनाज का सेवन लाभदायक है। जिले के इफको प्रबंधक राजकुमार सिंह ने सब्जी बीज का कीट वितरण करते हुए कहा कि किसान अपने घर के आसपास अथवा छत पर सब्जियां उगा सकते हैं। गृह विज्ञान विषय की वस्तु विशेषज्ञ अंजली साहू ने मोटे अनाज में मक्का, जौ, बाजरा, मड़ुआ आदि के पोषक तत्वों के महत्व को बताते हुए स्वास्थ्य लाभ के लिए इसके प्रयोग पर बल दिया। क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान के प्रभारी डा. विकास सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। डा. टीएन राय, डा. अजय राय, श्रुति वी सिंह, फार्म मैनेजर मोतीलाल यादव, कृपा शंकर चौधरी, सतीश कुमार सिंह, महेंद्र मणि त्रिपाठी, विनय पटेल, सपना शर्मा, विशाल सिंह, अशोक पटेल आदि मौजूद रहे।

पीएम के जन्मदिन पर चलाएंगे सेवा व समर्पण अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक भाजपा की ओर से सेवा व समर्पण अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने बताया कि अभियान में कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क व संवाद करेंगे। मोर्चों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भी अभियान में जुटेंगे। किसान मोर्चा की ओर से किसान व जवान सम्मान समारोह का आयोजन कर 71 किसानों और 71 जवानों को सम्मानित किया जाएगा। महिला मोर्चा की ओर से कोरोना काल में सेवा कार्य करने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यकर्ता 71 जगहों पर तालाबों और नदियों की सफाई करेंगे। पौधारोपण किया जाएगा और प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की लोगों को शपथ दिलाई जाएगी। बताया कि अभियान में प्रदर्शनी, वैक्सीनेशन कैंप समेत अन्य सेवा कार्य किया जाएगा। 20 सितंबर तक जगह-जगह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित की जाएगी। चिकित्सा प्रकोष्ठ इसका समन्वय करेगा। युवा मोर्चो के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता मलीन बस्तियों में फल व आवश्यक वस्तुओं का वितरण करेंगे। पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता अनाथालय व वृद्धा आश्रम में फल वितरण करेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर 24 सितंबर को सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महात्मा गांधी की जयंती पर सभी मंडलों में स्वच्छता कार्यक्रम होंगे।

chat bot
आपका साथी