शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू

कुशीनगर के में होने वाली इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया तय किया गया कि कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन कर होगा खेल का आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 01:00 AM (IST)
शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू
शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू

कुशीनगर : दिसंबर 2021 में होने वाले अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजक मंडल ने रविवार की देर शाम उपनगर स्थित एक विवाह भवन में अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद शाही की अध्यक्षता में बैठक की। कोरोना गाइड लाइन के तहत खेल आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।

संरक्षक सेवानिवृत एआरटीओ अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जनता के सहयोग से यह प्रतियोगिता बीते 16 वर्षों से सफलता पूर्वक होती आ रही है। इस वर्ष की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डा.संजय मणि त्रिपाठी, शिवशंकर तिवारी, मजिबुल्लाह राही, विनित कुमार बंटी,विवेकानंद मिश्र, रंजीत सिंह, मो. इजहारूल खान, जेपी रावत, सुनील सिंह, सत्येंद्र सिंह, गुड्डू पांडेय, गुड्डू चौहान, सुनील प्रजापति, असरफ अली,आजाद अंसारी, पारस राय, सफीकुर्रहमान दरोगा, अजय भारती आदि ने भी अपने सुझाव दिए। संचालन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन कुमार शुक्ल ने किया।

कुशीनगर महोत्सव के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी

आगामी छह से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले कुशीनगर महोत्सव 2021 की तैयारी के निमित्त तुर्कपट्टी महुअवां स्थित सूर्य मंदिर परिसर में रविवार की देर शाम आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ ही जिम्मेदारियां बांटी गईं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने कहा कि जनपद में कई ऐसे स्थल हैं जिनका अपना इतिहास है। जानकारी के अभाव में लोग इन्हें भूलते जा रहे हैं। आयोजन के विस्तार के क्रम में बांसी नदी स्थल, कुबेरस्थान मंदिर और बरवा राजापाकड़ स्थित हनुमान सरोवर को भी जोड़ा गया है। इनके अलावा हिरण्यवती नदी कुशीनगर, शिवा घाट सेवरही, तमकुहीराज, पड़रौना, दनियाड़ी, लतवा मुरलीधर और तुर्कपट्टी स्थित सूर्य मंदिर के समीप सांस्कृतिक एवं खेल कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में नारायणी शाही, वीरेंद्र शाही, प्रधान प्रतिनिधि मुरली गोंड़, शैलेंद्र कुमार तिवारी, अमित राय, कामेश्वर शाही, पुरुषोत्तम वर्मा, दिनेश तिवारी, राज कुमार गिरी, धनंजय मिश्र, मृत्युंजय पांडेय, कमलेश्वर पटेल, अशोक जायसवाल, शैलेंद्र शाही, आनंदेश्वर शाही, सुभाष यादव, संतोष गोंड़, अजय निगम, प्रिस पांडेय, डब्बू शाही, बालेश्वर मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी