पुलिस का कार्य सेवाभाव से परिपूर्ण : एसपी

वह सोमवार को पुलिस लाइन में झंडा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का कार्य सेवा भाव से परिपूर्ण होता है। सभी को झंडे का महत्व समझना चाहिए। इसके पूर्व उन्होंने झंडारोहण किया और झंडे को सलामी दी। मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लिया। आरआई ओमप्रकाश यादव पीआरओ गोपाल पांडेय नीरज शाही सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। हाटा कोतवाली पुलिस ने झंडा दिवस मनाया और ध्वज को सलामी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 12:40 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:40 AM (IST)
पुलिस का कार्य सेवाभाव से परिपूर्ण : एसपी
पुलिस का कार्य सेवाभाव से परिपूर्ण : एसपी

कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस के झंडे का बड़ा मतलब है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा 23 नवंबर 1952 को उत्तर प्रदेश पुलिस के झंडे को सर्वप्रथम कलर प्रदान किया गया। यह पुलिस की जनसेवा, कर्तव्यपरायणता, पराक्रम, शौर्य, आत्म बलिदान का प्रतीक है। यही वजह है कि इसे झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वह सोमवार को पुलिस लाइन में झंडा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का कार्य सेवा भाव से परिपूर्ण होता है। सभी को झंडे का महत्व समझना चाहिए। इसके पूर्व उन्होंने झंडारोहण किया और झंडे को सलामी दी। मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लिया। आरआई ओमप्रकाश यादव पीआरओ गोपाल पांडेय, नीरज शाही सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

हाटा कोतवाली पुलिस ने झंडा दिवस मनाया और ध्वज को सलामी दी। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने पुलिस कर्मियों को पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया। एसएसआइ अमित राय, एसआइ सदानन्द यादव, कस्बा चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को सुबह हनुमानगंज थाना परिसर में एसएचओ विभा पाण्डेय ने झंडारोहण कर वर्दी पर झंडे का स्टिकर लगाया। एसआइ कैलाश यादव,सुधाकर उपाध्याय,एसआइ धनन्जय राय, हेड कॉस्टेबल मोहन गुप्ता, सत्यनारायण राय, संजय सिंह, राजेश कुमार, धनन्जय कुमार,विमल कुमार, सुनीता वर्मा, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद रहें। एनसीसी का स्थापना दिवस मना, हुए कई कार्यक्रम

कुशीनगर: उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित यूपी 50 बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में मनाए जा रहे स्थापना दिवस के तहत कालेज में विविध कार्यक्रम हुए।

प्रबंधक/सचिव व पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह व प्राचार्य डा. अयोध्या नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर एवं आसपास एनसीसी कैडेट की ओर से सीटीओ डा. नरेंद्र त्रिपाठी की देखरेख में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रभात फेरी, रैली, पर्यावरण संरक्षण, कोविड 19 से बचाव के लिए जागरूकता स्लोगन, लेखन, निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। बौद्धिक विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्राचार्य ने कैडेटों का उत्साहवर्धन किया। डा. शंभू प्रसाद, अभिषेक कुमार, शिव प्रकाश, तेज प्रताप, अनूप पटेल, जेपी जायसवाल, अरुण प्रताप, मुकेश, अश्विनी, अजीत, सूरज, अब्दुल, ऋषिकेश, आंचल नेहा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी