पुलिस नहीं दर्ज कर रही एफआइआर, मुख्यमंत्री से गुहार

कसया पुलिस वाहन चोरी का एफआइआर दर्ज नहीं कर रही। पुलिस के इस रवैये से परेशान पीड़ित ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायती-पत्र भेज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला कसया नगर के वार्ड संख्या 13 शक्तिनगर का है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 11:26 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 11:26 PM (IST)
पुलिस नहीं दर्ज कर रही एफआइआर, मुख्यमंत्री से गुहार
पुलिस नहीं दर्ज कर रही एफआइआर, मुख्यमंत्री से गुहार

कुशीनगर: कसया पुलिस वाहन चोरी का एफआइआर दर्ज नहीं कर रही। पुलिस के इस रवैये से परेशान पीड़ित ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायती-पत्र भेज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला कसया नगर के वार्ड संख्या 13 शक्तिनगर का है।

उक्त वार्ड निवासी राकेश कुमार मिश्र 28 नवंबर की रात नौ बजे बाइक से कुशीनगर स्थित एक होटल में आयोजित शादी-समारोह में शामिल होने गए थे। लगभग एक घंटे बाद जब वापस आए तो परिसर में खड़ी उनकी बाइक गायब मिली। उन्होंने सुबह थाने पहुंच तहरीर दी, पर अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। राकेश ने दो दिसंबर को सीएम के पोर्टल पर भी शिकायती-पत्र भेज मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एएसपी गौरव बंशवाल ने कहा कि मुकदमा दर्ज न करना लापरवाही है, मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी