महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सजग है पुलिस : एसपी

कुशीनगर में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करने पर तत्काल दें पुलिस को सूचना यौन अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 12:16 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:16 AM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सजग है पुलिस : एसपी
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सजग है पुलिस : एसपी

कुशीनगर :पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बेहद सजग है। स्कूल, कालेज, घर, आफिस या शहर-बाजार जाते-आते समय अगर असुरक्षा महसूस हो तो अनदेखी करने की बजाय इसकी सूचना पुलिस को दें। मदद के लिए पुलिसकर्मी तत्काल पहुंचेंगे।

वह मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति के तहत आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि महिलाएं अपने आपको कमजोर न समझें। सहूलियत के लिए अब हर थाने में महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। जो अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर अधिक से अधिक महिलाओं से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनेंगी तथा समाधान कराएंगी। महिला अपराध के मामलों में त्वरित व कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सेवानिवृत्त आइपीएस रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अपने खिलाफ होने वाले अपराध के प्रति महिलाओं को मुखर हो आवाज उठाना होगा। महिला उत्पीड़न के अधिकतर मामलों में आरोपित अपने या जान-पहचान वाले होते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने कहा कि महिलाओं की सहूलियत के लिए सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का गठन किया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी पीड़िताओं की समस्या सुनने तथा समाधान कराने के लिए दिन-रात मौजूद रहती हैं। इसके अलावा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में बताया गया। सीओ सदर संदीप वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, महिला चेतना शाखा की अध्यक्ष मीनू जिन्दल,दीपाली सिन्हा, सतीश जिन्दल, श्रुति गोयल सहित सभी थानों में तैनात महिला दारोगा व आरक्षी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी