बदले जाएंगे पोल व ट्रांसफार्मर, खर्च होंगे 44 लाख

गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बरवा राजापाकड़ गांव के जर्जर विद्युत तार व अन्य उपकरणों को बदलने के लिए विभागीय अधिकारियों ने एस्टीमेट तैयार किया है बजट मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 11:53 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 11:53 PM (IST)
बदले जाएंगे पोल व ट्रांसफार्मर, खर्च होंगे 44 लाख
बदले जाएंगे पोल व ट्रांसफार्मर, खर्च होंगे 44 लाख

कुशीनगर: तमकुही विकास खंड के गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव बरवा राजापाकड़ में जर्जर तार व पोल बदलने तथा ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए विद्युत विभाग ने 44 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। धन स्वीकृत होते ही विद्युत व्यवस्था का कायाकल्प हो जाएगा।

1989 में तत्कालीन केंद्रीय ऊर्जा मंत्री कल्पनाथ राय ने उक्त गांव में ससुराल होने के नाते 132/33 केवीए क्षमता के विद्युत उपकेंद्र की सौगात दी । इससे आधे जनपद को आपूर्ति होती है। तीन दशक में उचित रखरखाव न होने के चलते तार व पोल जर्जर हो गए हैं। टोलों की संख्या भी 16 से 28 हो गई है। जनसंख्या 12 हजार से बढ़कर 20 हजार हो गई है। विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या में पांच गुना वृद्धि हुई है। प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड के नेतृत्व में ग्रामीणों ने समस्या उठाई तो कुशीनगर महोत्सव के आयोजक विनय राय ने ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा से बात की। ग्रामीणों ने मंत्रालय में ज्ञापन भेजा। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई को निर्देशित किया। अधीक्षण अभियंता राकेश गुप्ता के निर्देश पर कसया वितरण खंड के एक्सईएन ने सर्वे कराकर विद्युत व्यवस्था के कायाकल्प के लिए 44 लाख का एस्टीमेट तैयार किया है।

एक्सईएन विद्युत वितरण खंड कसया आरके सिह ने कहा कि तैयार एस्टीमेट को तकनीकी स्वीकृति के लिए वाराणसी मुख्यालय भेजा जा रहा है। धन अवमुक्त होते ही तार-पोल बदलने व ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य शरू करा दिया जाएगा।

चार दिन से आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं में आक्रोश

विद्युत उपकेंद्र दुदही से जुड़े क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में तकनीकी खराब के चलते चार दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है।

बीते शुक्रवार की शाम से रामपुर बरहन, रामपुरपट्टी, चौबेया पटखोली, रामपुर जमुनिया, गौरीशुक्ल, पाण्डेयपट्टी, धोकरहा, अमवादीगर, गगलवा, माधोपुर, मंगलपुर, श्रीराम पट्टी आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। सत्येंद्र यादव, अशोक यादव, श्रीराम यादव, शमीम अख्तर, उपेंद्र कुशवाहा, अवधेश श्रीवास्तव, मनजंय कुमार, विनीत राय, वीरेंद्र कुशवाहा आदि ने आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। अवर अभियंता दिलीप मौर्य ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते आपूर्ति नहीं हो पा रही है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल होगी।

chat bot
आपका साथी