सरकारी बस सेवा बंद होने से बढ़ी परेशानी

कुशीनगर तुर्कपट्टी क्षेत्र को देवरिया व पडरौना जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए वर्ष 2004- 2005

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:17 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:17 AM (IST)
सरकारी बस सेवा बंद होने से बढ़ी परेशानी
सरकारी बस सेवा बंद होने से बढ़ी परेशानी

कुशीनगर: तुर्कपट्टी क्षेत्र को देवरिया व पडरौना जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए वर्ष 2004- 2005 में शुरू की गई परिवहन निगम की बस सेवा चार वर्ष बाद बंद कर दी गई। यह सपा सरकार के पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी की पहल पर शुरू हुई थी। बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोग कहीं आने-जाने के लिए प्राइवेट सवारी वाहनों पर निर्भर होकर रह गए हैं। ऐसे में उनके धन व समय दोनों की बर्बादी हो रही है। यही नहीं सवारी बैठाने के मानक का भी चालक ध्यान नहीं दे रहे हैं।

महासोन गांव के छेदी प्रसाद तिवारी, रामाशीष यादव, सुनील त्रिपाठी, मो. हारुन अली, महुंअवा कारखाना के मणिकांत तिवारी, महेंद्र, लवकुश के योगेंद्र सिंह, ज्ञानप्रकाश पांडेय, लाला गुरवलिया के सत्यनारायण यादव, महेंद्र दूबे ने बस सेवा शुरू करने की मांग की है। विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि परिवहन निगम के अधिकारियों से वार्ता हुई है, शीघ्र ही जनता को सरकारी बस सेवा की सुविधा मिलेगी।

chat bot
आपका साथी