एक क्लिक पर दिखेगी धान खरीद की स्थिति

एक क्लिक पर धान क्रय केंद्रों की स्थिति का हाल देखा जा सकेगा। केंद्र से लेकर डिपो तक पूरी प्रक्रिया आनलाइन रहेगी। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी व कर्मचारी क्रय केंद्रों राइस मिलर्स और एजेंसियों की जीओ टैगिग करने में जुटे हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:34 PM (IST)
एक क्लिक पर दिखेगी धान खरीद की स्थिति
एक क्लिक पर दिखेगी धान खरीद की स्थिति

कुशीनगर: एक क्लिक पर धान क्रय केंद्रों की स्थिति का हाल देखा जा सकेगा। केंद्र से लेकर डिपो तक पूरी प्रक्रिया आनलाइन रहेगी। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी व कर्मचारी क्रय केंद्रों, राइस मिलर्स और एजेंसियों की जीओ टैगिग करने में जुटे हुए हैं। सरकार ने जीयो टैगिग की व्यवस्था की है। इसके लिए मोबाइल एप बनाया गया है। इस एप पर पूरा विवरण दर्ज होगा। खरीद से पहले सभी केंद्रो और राइस मिलों का लोकेशन दर्ज किया जाएगा। लाभ यह होगा कि अधिकारी जिले का कोई केंद्र आनलाइन भी चेक कर सकेंगे। केंद्र तक पहुंचने में भी उन्हें सुविधा होगी। अधिक दूरी दिखाकर अधिक का बिल बनाने वालों पर भी नकेल कसी जा सकेगी।

डिप्टी आरएमओ कुशीनगर विनय प्रताप सिंह ने कहा कि जीयो टैगिग कार्य अंतिम दौर में है। इसमें विभागीय अधिकारी व कर्मचारी लगाए गए हैं। उम्मीद है कि दो दिनों में टैगिग का कार्य पूरा हो जाएगा। इससे पूरी व्यवस्था पारदर्शी रहेगी।

chat bot
आपका साथी