महिलाएं ही करेंगी महिला पीड़ितों की सुनवाई

जासं. कसया कुशीनगर थाना के बाद अब तहसील में भी महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था होगी। भूमि संबं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:37 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:37 PM (IST)
महिलाएं ही करेंगी महिला पीड़ितों की सुनवाई
महिलाएं ही करेंगी महिला पीड़ितों की सुनवाई

जासं. कसया, कुशीनगर: थाना के बाद अब तहसील में भी महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था होगी। भूमि संबंधी विवाद लेकर जाने वाली महिलाओं को महिला कर्मचारी ही अटेंड करेंगी। उनकी समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर होगा, इसके लिए तहसील में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।

सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा एवं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर अति गंभीर है। यह सारे कार्य उसी दिशा में किए जा रहे हैं। तहसील में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक अलग काउंटर बना दिया गया है। वहां बैठने वाले कर्मचारी को यह हिदायत दी गई है कि समस्या लेकर आने वाली महिलाओं के साथ सम्मानित ढंग से पेश आएं और उनकी समस्या समाधान में कोई विलंब न हो। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए चलाया जा रहा कार्यक्रम प्रशंसनीय हैं। इससे सरकार के प्रति महिलाओं का विश्वास बढ़ा है।

तहसीलदार दीपक गुप्त, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, किरण सिंह, रूपम सिंह, निशा निगम, गुलाफ्सा खातून, स्वीकृति सिंह, कालिदी, दिव्या श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, रामगोपाल यादव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी