एक की मौत, 43 मिले नए पॉजिटिव

जिले में शनिवार को 2849 नमूनों की जांच रिपोर्ट जारी हुई। इसमें 2806 निगेटिव व 43 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कसया के धूसी निवासी रामवृक्ष प्रजापति की संक्रमण से मौत हो गई। जिले में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव पॉजिटिव की संख्या 392 हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:44 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:44 PM (IST)
एक की मौत, 43 मिले नए पॉजिटिव
एक की मौत, 43 मिले नए पॉजिटिव

कुशीनगर: जिले में शनिवार को 2849 नमूनों की जांच रिपोर्ट जारी हुई। इसमें 2806 निगेटिव व 43 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कसया के धूसी निवासी रामवृक्ष प्रजापति की संक्रमण से मौत हो गई। जिले में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव पॉजिटिव की संख्या 392 हो गई है।

संक्रमितों में हाटा के एक, सेवरही के तीन, खड्डा के चार, रामकोला के दो, मोतीचक के दो, कप्तानगंज के तीन , नेबुआ नौरंगिया के एक और अन्य क्षेत्र के दो लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्त ने बताया कि शनिवार को हुई एक मौत के बाद जिले में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है। पॉजिटिव मिले मरीजों को चिकित्सकों की निगरानी में होम आइसोलेट कराया गया है। गांवों को सील करा दिया गया है। शनिवार को 3363 नमूने जांच के लिए भेजे गए।

chat bot
आपका साथी