कुशीनगर में 51 पुड़िया स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

कुशीनगर की पडरौना कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए युवक से पूछताछ की उससे पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है उसके आधार पर पुलिस आगे कार्य कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:11 AM (IST)
कुशीनगर में 51 पुड़िया स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
कुशीनगर में 51 पुड़िया स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

कुशीनगर : कोतवाली पुलिस ने नगर के छावनी मोहल्ले के कुबेरस्थान मोड़ के पास से 51 पुड़िया स्मैक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली प्रभारी निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना के आधार पर दारोगा दिग्विजय सिंह अपनी टीम के साथ छावनी मोहल्ले के कुबेरस्थान मोड़ पर एक व्यक्ति को पकड़े। उसके पास से 51 पुड़िया स्मैक (5.3 ग्राम) बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपित की शिनाख्त आर्यन बौद्ध सदर कोतवाली निवासी दरबार रोड मकान न.23टी के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये मूल्य अनुमानित है। पूछताछ में कुछ जानकारी मिली है, जिसकी छानबीन की जा रही है।

सात वर्ष से बिछड़े पति-पत्नी को पुलिस ने मिलाया

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के नीरज पासवान उर्फ बिट्टू की शादी गोरखपुर जनपद के एक गांव की किरन पासवान से हुई थी। किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई और एक दूसरे से अलग हो गए। उनके अलग रहते हुए सात वर्ष बीत गए थे।

स्वजन एवं रिश्तेदार उन्हें मिलाने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। हार थक कर नीरज पासवान ने अहिरौली पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस किरन को उसके मायके से बुलाकर थाने ले आई। रविवार को दोनों को समझाकर साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया। नीरज अपनी पत्नी किरन को अपनाने को तैयार हो गया। पुलिस ने दोनों के स्वजन एवं रिश्तेदारों की उपस्थिति में किरन को उसके पति को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने कहा कि एसआइ राजेश कुमार, चंद्रशेखर सिंह, कन्हैया लाल के प्रयास से यह सफलता मिली है।

chat bot
आपका साथी