कुशीनगर के रामगढ़ टोला के पोखरे में मिला वृद्धा का शव

कुशीनगर के रामकोला थाने के खोटही गांव के रामगढ़ टोला में एक बुजुर्ग महिला की लाश पोखरे में से बरामद होने के बाद पुलिस ने स्वजन को सौंप दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:22 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:22 AM (IST)
कुशीनगर के रामगढ़ टोला के पोखरे में मिला वृद्धा का शव
कुशीनगर के रामगढ़ टोला के पोखरे में मिला वृद्धा का शव

कुशीनगर : रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के रामगढ़ टोला के समीप पोखरे में शनिवार को सुबह 65 वर्षीय महिला का शव लोगों ने देखा। मृतका की पहचान हजीबुन्निशा पत्‍‌नी मोहमद्दीन निवासी दिउलिहा मनियाछापर के रूप में हुई।

मोहम्मदीन ने बताया कि उनकी पत्नी मंदबुद्धि की थीं, उनका इलाज चल रहा था। वह सुबह सात बजे घर से निकलीं थी। दो घंटे बाद लोगों ने रामगढ़ टोला के समीप पोखरे में शव मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा बनवाकर शव स्वजन को सौंप दिया। बाद में स्वजन ने शव को दफना दिया।

चौराखास गांव के पास टेंपो पलटने से तीन घायल

फाजिलनगर बघौचघाट मार्ग पर चौराखास गांव के पास टेंपो पटलने से तीन यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया।

शनिवार की शाम फाजिलनगर से टेंपो बघौचघाट जा रहा था। टेंपो में सवार सुभावती यादव निवासी चौराखास, नंदा शर्मा निवासी सुमही, गीता निवासी भड़सरवा को चोट आई। इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया, सभी को हल्की चोट आई है।

करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

पटहेरवा थाना के गांव बड़हरा में शनिवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई्। श्रीनिवास कुशवाहा इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। उनके घर का सीलिग फैन खराब था। उसे बना रहे थे। इस दौरान पंखे में करंट प्रवाहित हो गया जिससे गंभीर रूप से झुलस गए। स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर ले गए। जहां डाक्टरों मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी