अब ऑनलाइन मिलेंगी मनोरंजन कर की सेवाएं

शासन के निर्देश पर मनोरंजन कर की सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगी। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि नाहक में भागदौड़ भी कम हो जाएगी। अनुमति व लाइसेंस की सुविधा ऑनलाइन शुरू की गई है। यह जानकारी पूर्व प्रभारी मनोरंजन कर व कर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:27 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:10 AM (IST)
अब ऑनलाइन मिलेंगी मनोरंजन कर की सेवाएं
अब ऑनलाइन मिलेंगी मनोरंजन कर की सेवाएं

कुशीनगर: शासन के निर्देश पर मनोरंजन कर की सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगी। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि नाहक में भागदौड़ भी कम हो जाएगी। अनुमति व लाइसेंस की सुविधा ऑनलाइन शुरू की गई है।

यह जानकारी पूर्व प्रभारी मनोरंजन कर व कर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विभागीय पोर्टल व वेबसाइट पर मनोरंजन कर विभाग, एकल सिनेमा, सचल सिनेमा, विशेष चलचित्र प्रदर्शन, वीडियो सिनेमा, सचल वीडियो, सिनेमा मल्टीप्लेक्स, स्थानीय चैनल व वीडियो लाइब्रेरी के लाइसेंस व नवीनीकरण चलचित्र की सुविधा ऑनलाइन मिलेंगी। डिजिटल प्रोजेक्शन सिस्टम के लिए आपरेटर परमिट, मनोरंजन व वाटर पार्क, कैबरे, फ्लोर शो, झूला, वीडियो गेम्स, घुड़दौड़, विलियर्डस, स्नूकर के अनुमति व लाइसेंस के लिए ऑनलाइन की व्यवस्था अस्तित्व में आ गई है।

chat bot
आपका साथी