राष्ट्रहित में है नई शिक्षा नीति: संयुक्त शिक्षा निदेशक

नई शिक्षा नीति 2020 राष्ट्र निर्माण में सहायक होगी। यह राष्ट्रहित में है। पहले की व्यवस्था में तमाम विसंगतियां थीं। यह बातें संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नारायण सिंह ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:41 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:41 PM (IST)
राष्ट्रहित में है नई शिक्षा नीति: संयुक्त शिक्षा निदेशक
राष्ट्रहित में है नई शिक्षा नीति: संयुक्त शिक्षा निदेशक

कुशीनगर : नई शिक्षा नीति 2020 राष्ट्र निर्माण में सहायक होगी। यह राष्ट्रहित में है। पहले की व्यवस्था में तमाम विसंगतियां थीं।

यह बातें संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नारायण सिंह ने कही। वह बुद्ध इंटर कालेज में प्रधानाचार्यों की बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में तीन से छह वर्ष के भी बच्चों को पर्याप्त अवसर दिया गया है। कक्षा नौ के बाद छात्र किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ देता है और पुन: पढ़ना चाहता है तो उसे कभी भी कक्षा 10 में प्रवेश मिल सकता है।

अध्यक्षता डायट प्राचार्य डॉ. मनमोहन शर्मा की। संचालन डॉ. देवेंद्र मणि ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ. रितेश कुमार चौधरी, जगदीश पांडेय, वीरेंद्र सिंह, रामाश्रय प्रसाद, अशोक कुमार, सरोज दूबे समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी