छठ घाटों पर नगरपालिका का सफाई अभियान शुरू

जागरण संवाददाता कसया कुशीनगर लोक आस्था का पर्व छठ के लिए नगरपालिका कुशीनगर ने तैय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:27 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:27 PM (IST)
छठ घाटों पर नगरपालिका का सफाई अभियान शुरू
छठ घाटों पर नगरपालिका का सफाई अभियान शुरू

जागरण संवाददाता, कसया, कुशीनगर: लोक आस्था का पर्व छठ के लिए नगरपालिका कुशीनगर ने तैयारियां शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक दर्जन घाटों पर छठ पूजन के लिए साफ-सफाई शुरू हो गई है। दो दिन नपा घाटों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं करेगी।

शुक्रवार को बुद्धनगरी के हिरण्यवती नदी छठ घाट पर मेठ संजय के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। एक दर्जन कर्मचारियों ने घास की कटाई कर बिखरी प्लास्टिक की पन्नियों व कूड़ा करकट को हटाने का कार्य किया। किनारे तक जाने के लिए कच्ची सीढि़यां बनाई। छठ पूर्व तक घाटों पर सफाई अभियान चलेगा। नपा क्षेत्र में हिरण्यवती नदी पर दो घाट, कसया शिव मंदिर घाट, रामजानकी मठ घाट, सबया, गोपालगढ़, भरौली, मथौली, मल्लूडीह, बाड़ी पुल सहित एक दर्जन से अधिक घाट है। इन घाटों पर नगर पालिका छठ पूजा के दिन पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम, टेंट, सुरक्षा आदि की व्यवस्था करेगी।

अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्त ने बताया कि छठ घाटों पर कोरोना प्रोटोकाल के तहत व्यवस्था की जाएगी। कार्ययोजना बना ली गई है। प्रत्येक छठ घाट पर नपा कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी। समय पूर्व साफ-सफाई की व्यवस्था कर ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी