चार करोड़ की लागत से बनेगा मुक्तिधाम

खिरकिया बाजार में झरही नदी के तट पर चार करोड़ की लागत से मुक्तिधाम बनाया जाएगा। विद्युत संचालित व लकड़ी की व्यवस्था वाले शवदाह गृह के अलावा लोगों के ठहरने के लिए हाल महिला-पुरुष प्रसाधन गृह पार्क भी बनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:45 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:45 PM (IST)
चार करोड़ की लागत से बनेगा मुक्तिधाम
चार करोड़ की लागत से बनेगा मुक्तिधाम

कुशीनगर: खिरकिया बाजार में झरही नदी के तट पर चार करोड़ की लागत से मुक्तिधाम बनाया जाएगा। विद्युत संचालित व लकड़ी की व्यवस्था वाले शवदाह गृह के अलावा लोगों के ठहरने के लिए हाल, महिला-पुरुष प्रसाधन गृह, पार्क भी बनाया जाएगा। बेहतर प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।

शवदाह गृह की व्यवस्था न होने से खासतौर से बरसात और गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इन परेशानियों को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नदी तट पर मुक्तिधाम बनवाने का निर्णय लिया। शासन से स्वीकृति के बाद धन भी आवंटित हो गया है। जल्द ही टेंडर होने वाला है। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि खिरकिया में झरही नदी के तट पर मुक्तिधाम निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी