सांसद विजय दूबे बने ग्राम विकास समिति के स्थायी सदस्य

कुशीनगर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की ओर से कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे को ग्राम ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:37 PM (IST)
सांसद विजय दूबे बने ग्राम विकास समिति के स्थायी सदस्य
सांसद विजय दूबे बने ग्राम विकास समिति के स्थायी सदस्य

कुशीनगर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की ओर से कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे को ग्राम विकास समिति का स्थायी सदस्य बनाया गया है। 21 सदस्यों वाली समिति में वह गोरखपुर-बस्ती मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सांसद ने कहा कि कुशीनगर जिले के 44402 लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सूची से गायब हो गया है। मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के समक्ष उठाया था। इस मुद्दे को ग्राम विकास समिति की बैठक में उठाकर समाधान कराया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष की ओर से सांसद को ग्राम विकास समिति का स्थाई सदस्य बनाए जाने पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, गंगा सिंह कुशवाहा, पवन केडिया, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय, नपाध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व चेयरमैन डॉ. नीलेश मिश्र, प्रमुख शशांक दूबे, रामानुज मिश्रा आदि ने प्रसन्नता जताई है।

chat bot
आपका साथी