क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सांसद ने किया सम्मानित

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं पात्रों तक पहुंचाएं जन-कल्याणकारी योजनाएं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 01:15 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 01:15 AM (IST)
क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सांसद ने किया सम्मानित
क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सांसद ने किया सम्मानित

कुशीनगर: विकास खंड के गांव मंगलपुर उर्फ मगरूवा में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सांसद विजय कुमार दुबे ने अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता ने आप सभी को अपना जनप्रतिनिधि चुना है। केंद्र व सरकार गांवों के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार की मंशा पर खरा उतरते हुए आप लोग निष्ठा से कार्य करें। गांवों के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विशिष्ट अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य ईमानदारी से कार्य करते हुए अपने अपने गांव को विकास की मुख्य धारा में शामिल कराएं।

अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने की, संचालन चंद्रपाल उर्फ चंदन ने किया। संयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजनरायन उर्फ भोला सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। देवरिया कसया सहकारी बैंक लिमिटेड के सभापति लल्लन मिश्र, विधायक पवन केडिया, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, हियुवा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, मनोज सिंह, जिला महामंत्री भाजपा राणाप्रताप राव, रामू राव, नंदकिशोर उर्फ पप्पू नथानी, बंडिल बाबा, निखिल उपाध्याय, अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मानित किए गए क्षेत्र पंचायत सदस्य

सुकरौली बाजार विकास खंड के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को रामपुर में रविवार को विधायक रामानंद बौद्ध ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि गांवों का विकास बिना क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सहयोग के नहीं हो सकता है। अविनाश बौद्ध व उनकी पत्नी प्रियंका ने क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।

संचालन शिक्षक हरेकृष्ण पांडेय ने किया। अजय मिश्र, कमलेश सिंह, अजय सिंह भीम, सुभाष पांडेय, सत्येंद्र सिंह, उमंग सिंह, सत्यपाल शाही आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी