कुशीनगर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

कुशीनगर के कुबेरस्थान क्षेत्र में कठकुइयां मार्ग पर ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित हो जाने से ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए बाइक सवार एक घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:14 PM (IST)
कुशीनगर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
कुशीनगर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत

कुशीनगर : कुबेरस्थान क्षेत्र के कुबेरस्थान-कठकुइयां मार्ग पर रविवार को सुबह 11 बजे ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक पर सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर चालक फरार हो गया।

क्षेत्र के सेमराहर्दो गांव के धर्मेंद्र शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी ममता देवी 16 वर्षीय पुत्र सोनू के साथ तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया गांव में अपने मायके गई हुई थीं। कसया थाना क्षेत्र के नटवलिया गांव के अपने रिश्तेदार सुजीत कुमार के साथ बाइक से ममता व पुत्र सोनू घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिकटा गांव में पेट्रोल पंप के समीप कठकुइयां की तरफ जा रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और मां-बेटे ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रिश्तेदार सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

धोखाधड़ी कर मकान अपने नाम कराने का आरोप

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सुखसवलिया गांव के तारकेश्वर वर्मा ने पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल को प्रार्थना पत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि गांव का एक व्यक्ति खतौनी में मेरे पिता का नाम दुरुस्त कराने के लिए नोटरी बनवाने के नाम पर फरवरी 2021 में 10 रुपये के सादा स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिया। धोखाधड़ी कर उसने मेरे पिता को कर्ज देना दिखाकर मेरा रिहायशी मकान अपने नाम लिखवा लिया है।

तारकेश्वर ने बताया कि फर्जी तरीके से स्टांप पेपर पर दर्शाए गए कर्ज के बदले मेरे परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोपित गांव में ब्याज पर कर्ज देने का धंधा करता है और धोखाधड़ी कर कई लोगों की भूमि व जायदाद हड़प चुका है। पीड़ित ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो मेरा परिवार आरोपित के उत्पीड़न की वजह से पलायन करने को मजबूर हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी