कुशीनगर में समारोह पूर्वक मनी हनुमत जयंती

इस अवसर पर अनूप मिश्र राकेश त्रिपाठी उशेष पांडेय अवधेश प्रसाद मनोज मणि त्रिपाठी रवि प्रकाश चौधरी राजेश यादव जयराम सिंह सच्चिदानंद त्रिपाठी अमन शर्मा विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Nov 2020 01:52 AM (IST) Updated:Sat, 14 Nov 2020 01:52 AM (IST)
कुशीनगर में समारोह पूर्वक मनी हनुमत जयंती
कुशीनगर में समारोह पूर्वक मनी हनुमत जयंती

जागरण संवाददाता, पडरौना, कुशीनगर: नगर स्थित हनुमान इंटर कालेज में शुक्रवार को हनुमत जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। सुबह 10 बजे विद्यालय के प्रबंधक मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, शिक्षक कैलाशपति त्रिपाठी, प्रदीप मिश्र ने संयुक्त रूप से हनुमान की अराधना की और हनुमान चालीसा पढ़ा। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने सुन्दर कांड का वाचन किया।

इस अवसर पर अनूप मिश्र, राकेश त्रिपाठी, उशेष पांडेय, अवधेश प्रसाद, मनोज मणि त्रिपाठी, रवि प्रकाश चौधरी, राजेश यादव, जयराम सिंह, सच्चिदानंद त्रिपाठी, अमन शर्मा, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

अब कामन सर्विस सेंटर पर ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं उपलब्ध

कुशीनगर : कुशीनगर में ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इसके अंतर्गत अब सभी को सरकारी शुल्क जमा करने की सुविधा नजदीकी सीएससी सेंटर (कामन सर्विस केंद्र) पर उपलब्ध रहेगी। शासन स्तर पर इसके लिए डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर की नियुक्त की जा चुकी है।

एडीएम विध्यवासिनी राय ने बताया कि इसके पहले दूसरी सेवा प्रदाता संस्था के माध्यम से कार्य कराया जाता था। इस पोर्टल से संबंधित सात विभागों की 22 सेवाएं और इंटीग्रेटेड 29 विभागों की 233 सेवाएं मिलेंगी। इसमें मुख्य रूप से आय प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, सभी प्रकार के पेंशन आवेदन आदि जैसी सेवाएं निर्धारित सरकारी शुल्क पर आनलाइन किए जा सकेंगे।

यह है पंजीकरण की प्रक्रिया : जिले में आय, जाति, निवास आदि जनसेवा केंद्र चलाने के लिये इच्छुक व्यक्ति के पास निर्धारित ग्राम पंचायत की वैध सीएससी आइडी होना आवश्यक है। जिनके पास नहीं है, उन्हें इसके लिए वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। अभी तक 1600 से अधिक कामन सर्विस सेंटर संचालित हैं, जहां विभिन्न प्रकार कि शासकीय तथा गैर सरकारी सेवाएं दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी