कार्य बहिष्कार कर, मनरेगा कर्मियों ने किया प्रर्दशन

कुशीनगर में मनरेगा कर्मचारियों ने गुरुवार को धरना देकर प्रदेश प्रभारी पर हुई कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:14 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:14 AM (IST)
कार्य बहिष्कार कर, मनरेगा कर्मियों ने किया प्रर्दशन
कार्य बहिष्कार कर, मनरेगा कर्मियों ने किया प्रर्दशन

कुशीनगर : मनरेगा कर्मचारियों ने गुरुवार को ब्लाक परिसर में धरना -प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। रोजगारसेवक संघ के प्रदेश प्रभारी कमलेश गुप्त के विरुद्ध हुई कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई वापस लेने की मांग कर रहे हैं। एक दिन के लिए कार्य बहिष्कार भी किया।

संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी कर्मचारियों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई का विरोध संगठन करेगा। अधिकारी द्वारा उन्हें जानबूझ का कार्रवाई का शिकार बनाया गया है। सुनील भारती, सत्यनारायण चौबे, दिनेश दिवाकर, आनंद शाही, यशपाल सिंह, नागेंद्र मिश्र, वंदना पाठक, राकेश चौहान, अब्दुल हक, राजकिशोर यादव, तुलसी शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। प्रमोद सिंह, संध्या देवी, सरिता देवी, रामसूचित, सत्येंद्र, सुरेंद्र, संतोषी, रामधीरज, राम प्रवेश, दुर्गेश सिंह, धनेश गौतम, दिनेश्वर गिरि,लक्ष्मी सिंह, शकुंतला प्रजापति, सीमा श्रीवास्तव, ममता देवी, दिलीप ठाकुर, सत्यदेव राय, सुरेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।

कार्य बहिष्कार पर रहे अधिवक्ता

सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट कसया में खुलने से नाराज अधिवक्ता गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर इसका विरोध किए।

अधिवक्ता स्थापित कोर्ट को स्थगित करने की मांग कर रहे। वहां कोर्ट खुलने से कसया तहसील के सिविल से जुड़े मामले अब दीवानी न्यायालय रवींद्रनगर में नहीं सुने जाएंगे। जनपद सिविल कोर्ट बार संघ ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्य बहिष्कार के दौरान हुई सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश दीक्षित ने की एवं संचालन महामंत्री त्रिपुरारी मिश्र ने किया। ज्ञापन देने वालों में पूर्व अध्यक्ष महंथ गोपाल दास, राकेश पांडेय,जन्मेजय तिवारी विवेकानन्द मिश्र,संजय मिश्रा,अभयानंद दीक्षित, सुनील तिवारी,घनश्याम सिंह,प्रमोद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी