कुशीनगर में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित फरार

कुशीनगर में घर में सो रही थी अकेली गांव के युवक ने दिया घटना को अंजाम फरार आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस सीओ पहुंचे पीड़िता के घर।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 01:04 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:10 PM (IST)
कुशीनगर में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित फरार
कुशीनगर में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित फरार

कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की दोपहर घर में अकेली सो रही दिव्यांग किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस रात नौ बजे केस दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश में जुटी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार किशोरी अकेली घर में सोई थी। गांव का श्रीकिशुन चोरी से घर में घुसकर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के बाहर खड़ी किशोरी की मां पहुंची और आरोपित को थप्पड़ मारने लगी तो उसने पलटवार करते हुए पिटाई कर दी और भाग निकला। देर शाम सीओ खडडा व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष मिथलेश राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज है, आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्कूल में गेट लगाए जाने को लेकर विवाद

नेहरू इंटर कालेज तरयासुजान का गेट लगाए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। विद्यालय प्रशासन के पक्ष में जुटे ग्रामीण व विरोधी आमने सामने आ गए। इसको लेकर विवाद बढ़ गया है।

कालेज के खेल मैदान के पूर्वी बाउंड्री को गांव के लोगों ने गत वर्ष तोड़ रास्ता बना दिया। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि बाउंड्री तोड़े जाने तथा गेट नहीं लगाए जाने से असामाजिक तत्व फील्ड में आते हैं। छात्राओं पर छींटाकशी करते हैं। गुरुवार को सुबह विद्यालय प्रशासन व ग्रामीण गेट लगाना शुरू किए दूसरे पक्ष ने विरोध किया। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने कहा कि राजस्व विभाग ने प्रकरण निस्तारण के लिए आठ अगस्त तक का समय निर्धारित किया है, उसके बाद ही निर्माण कार्य होगा।

chat bot
आपका साथी