प्रधानाचार्य पर छेड़खानी का आरोप, हंगामा

कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है छात्रा के स्वजन विद्यालय में पहुंचे तथा हंगामा किया पुलिस ने आरोपित को थाने ले गई लेकिन किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 12:39 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 12:39 AM (IST)
प्रधानाचार्य पर छेड़खानी का आरोप, हंगामा
प्रधानाचार्य पर छेड़खानी का आरोप, हंगामा

कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी होने पर विद्यालय पहुंचे स्वजन व ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रधानाचार्य को अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग मामले को मैनेज करने में जुटे हैं। पिछले तीन दिनों से छात्रा के स्कूल न जाने की वजह स्वजन पूछे तो रोते हुए उसने प्रधानाचार्य की करतूत बताई। इस पर घर वाले आग बबूला हो उठे और विद्यालय पहुंच हंगामा खड़ा कर दिए। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। थानाध्यक्ष गिरजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि हंगामा की सूचना पर पुलिस प्रधानाचार्य को थाने लाई है, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

नेबुआ-नौरंगिया थाने के एक गांव की महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बीते 16 अक्टूबर की बताई जा रही है।

बुधवार को दी गई तहरीर में महिला ने कहा है कि घटना वाले दिन की शाम को वह खेत में चारा काटने गई थी। तभी गांव के ही व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। मामले की जानकारी पर गांव के लोगों ने शिकायत न करने की धमकी दी। एसएचओ गिरीजेश उपाध्याय ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सेवरही पुलिस ने क्षेत्र के तिवारी पट्टी बाजार से सटे मंझरिया मोड़ के समीप बुधवार को दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शाम को वे अपनी टीम के साथ भ्रमण पर थे। तभी सूचना मिली कि मंझरिया मोड़ के समीप एक संदिग्ध युवक मौजूद है। टीम तत्काल मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस देख चाय की दुकान में बैठा एक युवक भागने लगा। दौड़ाकर पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान अमित चौरसिया निवासी गौरी जगदीश थाना सेवरही के रूप में हुई वह दुष्कर्म के मामले में वांछित है। एसएचओ ने बताया कि अमित को गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी