फिट इंडिया अभियान के तहत मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

कुशीनगर के बोदरवार में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन के तहत स्थानीय इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रधानाचार्य ने छात्राओं को दौड़ के लिए रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:30 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:30 AM (IST)
फिट इंडिया अभियान के तहत मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
फिट इंडिया अभियान के तहत मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

कुशीनगर: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बोदरवार में सोमवार को मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। पंचायत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गोविद मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं को रवाना किया गया।

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 अभियान क्रम में पुलिस चौकी बोदरवार से बगहावीर बाबा स्थान तक पांच किलोमीटर का मैराथन व रैली प्रतियोगिता में 150 छात्रों में भाग लिया। रैली में मुस्कान ने प्रथम, राजकन्या ने द्वितीय तथा इरफान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता जोखू शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वस्थ भारत-स्वस्थ देश है। जिला प्रशिक्षक अवधेश गिरी द्वारा छात्रों को फिट इंडिया के अंतर्गत स्वस्थ रहने के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के व्यवस्थापक युवा मंडल अध्यक्ष शिवांश गिरी रहे। मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, मैराथन विजेता राजेश भारती, रमेश तिवारी, हरिप्रसाद चौधरी, गुलशन भारती, आर्यन राज, मुकेश गौतम आदि उपस्थित रहे।

आजादी हमारे पूर्वजों के संघर्षों का परिणाम

नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर के तत्वावधान में सोमवार को आजादी का महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन हुआ। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने इसका शुभारंभ बुद्ध द्वार के सामने राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर किया। दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

युवाओं में जोश भरते हुए विधायक ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान अवस्था में भी काफी फिट हैं। वह निरंतर कार्य करते रहते हैं। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहना चाहिए क्योंकि इससे लोगों को फिट रहने की प्रेरणा मिलती है। आजादी हमारे पूर्वजों के संघर्षों का परिणाम है। विपुल कुमार, ले.वेद प्रकाश मिश्र, अभिमन्यु, भानू, आकाश, राजू, शिल्पा, शुभम, राहुल, मंटू, मनीष आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी