थाई महाराजा के प्रतिनिधि ने किया कठिन चीवर दान

थाईलैंड के महाराजा द्वारा प्रेषित पूजा सामग्री से बुधवार को थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री कुशीनगर में परंपरागत कठिन चीवर दान का कार्यक्रम पूरा हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:39 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:39 PM (IST)
थाई महाराजा के प्रतिनिधि ने किया कठिन चीवर दान
थाई महाराजा के प्रतिनिधि ने किया कठिन चीवर दान

कुशीनगर: थाईलैंड के महाराजा द्वारा प्रेषित पूजा सामग्री से बुधवार को थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री कुशीनगर में परंपरागत कठिन चीवर दान का कार्यक्रम पूरा हुआ। थाई महाराज के प्रतिनिधि सुरासक ने कठिन पूजा सामग्री चीफ एबाट आफ इंडिया एंड नेपाल डॉ. पी फाथेपबोधि ओंग को उपोसथ हाल में प्रदान की। विशेष पूजा के बाद बुद्ध प्रतिमा का चीवर बदला गया। थाई मोनास्ट्री की मोनिट¨रग सीधे रायल पैलेस बैंकाक से की जाती है। इस लिए प्रतिवर्ष वर्षावास के बाद राज परिवार की ओर से कठिन चीवर दान दिया। परिसर में मार्च तक चलने वाले संडे स्कूल का भी शुभारंभ किया गया। कुशीनगर के नौ अंतरराष्ट्रीय भिक्षुओं को संघदान दिया गया और 120 छात्राओं को पाठ्य सामग्री प्रदान किया गया। अध्यक्षता पी सोमपोंग ने किया। संचालन पी सोंगक्रान द्वारा किया गया। आभार पी सुवात ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भंते अस्सजी, भंते नंद रतन, भंते महेंद्र, लामा तेंजिन ग्यात्सो, भंते अशोक, भंते राहुल, भंते पैक माई, मैनाप, पटाचारा, माइंड वेकेशन के सदस्य, अम्बिकेश त्रिपाठी, अमिताभ त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, विवेक गोंड, गौतम शर्मा, हरिबंश यादव, सूरज यादव, मुकेश, संजय, राजेश त्रिपाठी, वेद प्रकाश, अभिनव ¨सह, विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी