भगवती जागरण में देवी गीतों पर झूमे श्रोता

जागरण संवाददाता कप्तानगंज कुशीनगर उपनगर के लाल चौक के किनारे स्थित दुर्गा मंदिर परिस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:11 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:12 PM (IST)
भगवती जागरण में देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भगवती जागरण में देवी गीतों पर झूमे श्रोता

जागरण संवाददाता, कप्तानगंज, कुशीनगर : उपनगर के लाल चौक के किनारे स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार की रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों की ओर से प्रस्तुत देवी गीतों पर श्रोता झूम उठे। भोर में समापन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

गायक अनिल वर्मा ने मां की हर बात निराली है, मां का दरबार निराला है. से भगवती जागरण की शुरुआत की। हर बरस यू ही आता रहे त्योहार., रग रग में हैं तेरे रूप, माई डोली चढि़ चलेली सेवक घरवा.आदि भजनों पर श्रोता थिरकने को मजबूर हो गए। सभासद शालू जायसवाल ने कलाकारों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने कहा भजन-कीर्तन से जीवन में ऊर्जा का संचार होता है। हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। आधुनिकता की चकाचौंध में व्यक्ति सतमार्ग से भटक रहा है, यह ठीक नहीं है। हियुवा के जिला सह संयोजक शेषमणि गोंड, पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्ण प्रताप सिंह, डा. उपेंद्र सिंह, प्रबंधक एसपी सिंह, रंजीत प्रताप सिंह, आकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी