महिला व बच्चों के अधिकारों का हो संरक्षण: सिविल जज

फाजिलनगर क्षेत्र के गांव पिपरा रज्जब में बुधवार की शाम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला एवं बच्चों को उनका अधिकार एवं सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 11:52 PM (IST)
महिला व बच्चों के अधिकारों का हो संरक्षण: सिविल जज
महिला व बच्चों के अधिकारों का हो संरक्षण: सिविल जज

कुशीनगर : फाजिलनगर क्षेत्र के गांव पिपरा रज्जब में बुधवार की शाम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला एवं बच्चों को उनका अधिकार एवं सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पहुंची प्राधिकरण सचिव व सिविल जज शालिनी सागर ने तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा एवं एडीओ समाज कल्याण आरके ¨सह से नालसा स्कीम के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लिया। सिविल जज ने गर्भवती महिलाओं, प्रसव उपरांत जच्चा-बच्चा को मिलने वाली सुविधाएं, वृद्धा पेंशन, मुकदमा संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों से महिलाओं व बच्चों को तमाम तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कसया राधेश्याम उपाध्याय, सचिव पंकज मिश्रा, पीएलबी शबनम खातून, प्रधान मोहन यादव, सतीश यादव, सकलदेव, नुरुद्दीन, हरिबंश यादव, अयूब, आलम आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी