ढाढा चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ

न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढा में वर्ष 2018-19 पेराई सत्र का शुभारंभ मंगलवार को वैदिक मंत्रो'चार व हवन-पूजन के बाद हुआ। पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र, अपर आयुक्त अजय कांत सैनी, अधिशासी अध्यक्ष करन ¨सह व उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार व अन्य गणमान्य लोगों ने डोंगा में गन्ना डाल कर पेराई का शुभारंभ कराया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 10:58 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 10:58 PM (IST)
ढाढा चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ
ढाढा चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ

कुशीनगर: न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढा में वर्ष 2018-19 पेराई सत्र का शुभारंभ मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार व हवन-पूजन के बाद हुआ। पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र, अपर आयुक्त अजय कांत सैनी, अधिशासी अध्यक्ष करन ¨सह व उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार व अन्य गणमान्य लोगों ने डोंगा में गन्ना डाल कर पेराई का शुभारंभ कराया। पूजा के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। मिल में सबसे पहले गन्ना लाने वाले किसान को साल ओढ़ा कर मिल कर्मियों ने सम्मानित किया। बैलगाड़ी पर गन्ना लेकर आए गाड़ीवान के साथ बैलों को भी माला पहनाया गया। अधिशासी अध्यक्ष करन ¨सह ने कहा कि साफ-सुथरा व ताजा गन्ना मिल को आपूर्ति करें। इससे मिल व किसानों का हित होगा। इस दौरान अधिशासी उपाध्यक्ष गन्ना संजय त्यागी, आरएस ढाका, तहसीलदार देश दीपक ¨सह, गन्ना प्रबंधक डीडी ¨सह, कोतवाल गजेंद्र राय, अनिल मणि चेयरमैन बैतालपुर गन्ना समिति, जिला पंचायत सदस्य सत्यकाम पांडेय, विवेक ¨सह उर्फ बंटी, आचार्य रामचंद्र पांडेय उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी