नमी से सरकारी गोदामों में खराब हो रहे अनाज

सरकारी गोदामों में रखे गए गेहूं कहीं नमी से खराब हो रहे हैं तो कई जगह जिम्मेदारों की लापरवाही से खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। भारतीय खाद्य निगम की हाटा व मोतीचक के यूपी एग्रो के गोदाम की हालत सबसे अधिक खराब है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:38 AM (IST)
नमी से सरकारी गोदामों में खराब हो रहे अनाज
नमी से सरकारी गोदामों में खराब हो रहे अनाज

कुशीनगर: सरकारी गोदामों में रखे गए गेहूं कहीं नमी से खराब हो रहे हैं, तो कई जगह जिम्मेदारों की लापरवाही से खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। भारतीय खाद्य निगम की हाटा व मोतीचक के यूपी एग्रो के गोदाम की हालत सबसे अधिक खराब है। यहां गोदामों में नमी के चलते प्रत्येक वर्ष अनाज खराब हो जाते है। इसके बाद भी गोदामों के मरम्मत का कोई विभागीय पहल नहीं दिख रहा।

खुले में अनाज न रखे होने के कारण बारिश के बावजूद कोई नुकसान न होने का विभाग का दावा है। विभाग का कहना है कि खरीदे गए गेहूं एफसीआइ गोदाम भिजवा दिया गया है। इसके अलावा जहां बचा है, वह सुरक्षित है। अब तक की खरीद की स्थिति यह है कि 44 दिनों में लक्ष्य के सापेक्ष महज 32.79 फीसद (21313.78 एमटी) ही खरीद हुई है, जिससे 5050 किसान लाभान्वित हुए हैं। खरीद को लेकर जनपद में 82 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन स्तर लक्ष्य 65000 मीट्रिक टन निर्धारित है।

जंगल लुअठहां में नहीं होती खरीदारी

जंगल नौगावां : विकास खंड दुदही में संचालित गेहूं क्रय केंद्र जंगल लुअठहां में औसतन गेंहू की खरीदारी नहीं हुई है। कर्मचारी हामिद अंसारी ने बताया कि अब तक लगभग 20 से 25 क्विटल ही गेंहू खरीद हुई है। कोई किसान अपना गेंहूं लेकर यहां नहीं आता है।

नहीं हुआ नुकसान

मल्लूडीह:कसया तहसील के विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों पर बुधवार की देर रात हुई बारिश से गेहू भंडारण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बरवां जंगल केंद्र पर 2200 क्विटल गेहूं की अब तक खरीदारी हुई है। एसएमआई विजयशंकर ने बताया कि गोदाम में भंडारण किए गए गेहूं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। साधन सहकारी समिति धोकरहा में 2300 क्विटल खरीदारी हुई है। प्रभारी जितेंद्र राय ने बताया कि खरीदे गए गेहूं की क्षति नहीं हुई है। साधन समिति कुड़वा केंद्र पर 2700 क्विटल गेहू की खरीदारी हुई है। प्रभारी राणा सिंह के अनुसार यहां भी बरसात से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

कहते हैं किसान

किसान दिनेश पाठक, पप्पू कुमार, चंद्रकांत कुमार, राजेश कुमार, विश्वनाथ प्रसाद सिंह कहते हैं कि बिना सत्यापन रिपोर्ट के केंद्र प्रभारी लौटा दे रहे हैं। गणेश प्रसाद व अरुण कुमार कहते हैं कि गेहूं साफ होने के बाद भी वापस कर दिया जा रहा है।

डिप्टी आरएमओ ने किया निरीक्षण

गुरुवार को निकले डिप्टी आरएमओ विनय प्रकाश सिंह ने कप्तानगंज, नेबुआ नौरंगिया ब्लाक क्षेत्र में केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कहा कि शारीरिक दूरी बनाकर ही किसानों से गेहूं खरीदा जाए। बोरा व धन की कमी नहीं है। सदर तहसील क्षेत्र में क्रय केंद्रों का भ्रमण करते हुए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कमलेश शाही ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करें।

chat bot
आपका साथी