कंपोस्ट खाद बनाने की विधियों की दी गई जानकारी

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया करनपट्टी में प्रवासी कामगारों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हुआ। उन्हें विभिन्न विधाओं से कंपोस्ट खाद बनाने की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:11 AM (IST)
कंपोस्ट खाद बनाने की विधियों की दी गई जानकारी
कंपोस्ट खाद बनाने की विधियों की दी गई जानकारी

कुशीनगर : कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया करनपट्टी में प्रवासी कामगारों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हुआ। उन्हें विभिन्न विधाओं से कंपोस्ट खाद बनाने की जानकारी दी गई।

फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विश्वामित्र द्विवेदी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी को धरातल पर उतारना सभी प्रतिभागियों की जिम्मेदारी है। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. टीएन राय, केंद्र प्रभारी डॉ. अशोक राय, डॉ. अंजली साहू, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. राजीव कुमार, शिक्षक हरिहर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी