मानवीय व नैतिक मूल्यों के लिए परमात्मा से जुड़ना जरूरी

कुशीनगर के सेवरही चीनी मिल परिसर में ईश्वरी विश्व विद्यालय राजयोग प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें परमात्मा से जुड़ने का माध्यम बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:39 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:39 AM (IST)
मानवीय व नैतिक मूल्यों के लिए परमात्मा से जुड़ना जरूरी
मानवीय व नैतिक मूल्यों के लिए परमात्मा से जुड़ना जरूरी

कुशीनगर : सेवरही चीनी मिल परिसर में प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग प्रशिक्षण केंद्र तमकुहीरोड शाखा के तत्वावधान में आयोजित समागम को संबोधित में नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने कहा कि मानवीय एवं नैतिक मूल्यों की कमी को पूरा करने के लिए परमात्मा से स्वयं को जोड़ना होगा। इससे मानव जीवन मूल्यवान होगा तथा स्वस्थ समाज की स्थापना होगी। चारों तरफ सुख समृद्धि का माहौल बनेगा।

केंद्र संचालक बीके रिकू ने कहा कि जिस तरह जीवन के लिए आक्सीजन की जरूरत होती है, ठीक उसी प्रकार जीवन की कला जानने के लिए अध्यात्म की जरूरत है। अध्यात्म हमारे आंतरिक गुणों को जागृत करता है। संचालन ब्रह्मा कुमारी समिता ने किया। बीके मीरा, सुनीता, गीता, प्रतिमा, मीना, सूरज भाई, छांगुर, भागीरथी आदि मौजूद रहे।

रुक्मिणी का हरण कर श्रीकृष्ण ने रचाया विवाह

तमकुही विकास खंड के बरवा राजापाकड़ गांव के सपहीं बरवा टोला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में रविवार की रात कृष्ण-रुक्मणि विवाह प्रसंग का वर्णन सुन श्रद्धालु हर्षित हो गए।

भागवत कथा मर्मज्ञ आचार्य विनय शास्त्री ने कहा कि रुक्मणि भगवान की माया के समान थीं। रुक्मणि भगवान श्री कृष्ण से विवाह करना चाहती थीं लेकिन उनका भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से द्वेष रखता था। उसने शिशुपाल को रुक्मिणी का पति बनाने का निश्चय किया। रुक्मिणी स्वयं भगवान श्री कृष्ण के पास संदेशा भेज अपने अपहरण का अनुरोध किया। श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर ब्याह रचाया। प्रद्युम्न उन्हीं के गर्भ से उत्पन्न हुए थे, जो कामदेव के अवतार थे। पं. पंकज त्रिपाठी, पारस सिंह व रमेश चंद्र श्रीवास्तव भजनों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। पं.गिरीश नारायण मिश्र, अमरनाथ मिश्र व नन्द पाठक ने परायण पाठ किया। महंत सच्चिदानंद दास, केन यूनियन के उपाध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, श्यामा नंदन राय, नरेंद्र राय, जय किशोर पांडेय, मंतोष मिश्र, अनिल मिश्र ने व्यास पीठ का पूजन किया।

chat bot
आपका साथी