कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय पिकनिक दिवस पर रही चहल-पहल

कुशीनगर में पर्यटक स्थली पर डेढ़ हजार देसी पर्यटकों ने महापरिनिर्वाण मंदिर में किया दर्शन बुद्ध मंदिर मार्ग रहा गुलजार दुकानदारों की बढ़ी बिक्री।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:14 PM (IST)
कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय पिकनिक दिवस पर रही चहल-पहल
कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय पिकनिक दिवस पर रही चहल-पहल

कुशीनगर: अंतरराष्ट्रीय पिकनिक दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में चहल-पहल रही। लगभग डेढ़ हजार पर्यटकों ने महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर का दर्शन किया। इसके पूर्व गुरुवार को लगभग एक हजार पर्यटक बुद्ध मंदिर पहुंचे थे। शुक्रवार को बारिश बंद थी। सुहाने मौसम ने भी खूब साथ दिया।

माथाकुंवर बुद्ध मंदिर में लोगों ने बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन किया। रामाभार स्तूप परिसर में भी भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। कोविड-19 को लेकर दो माह तक बंद रहे बुद्ध मंदिर 16 जून से खुले हैं। धीरे-धीरे भारतीय पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। बुद्ध मंदिर मार्ग भी काफी व्यस्त रहा। दुकानदारों की बिक्री बढ़ी। लिह्नसन वियतनाम चाइनीज बुद्धिस्ट मोनास्ट्री, श्रीलंका-जापान बुद्ध मंदिर, थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री, कोरियन बुद्धिस्ट मोनास्ट्री, वाट कुसावडी बुद्ध मंदिर आदि का पर्यटकों ने बाहर से ही अवलोकन किया। बुद्धा घाट पर भी अंतरराष्ट्रीय पिकनिक दिवस का लोगों ने लुफ्त उठाया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कुशीनगर के अधिकारी शादाब खान ने बताया कि पर्यटन माहौल तेजी से बदल रहा है।

लोगों को बताएं स्वतंत्रता दिवस व राष्ट्र ध्वज का महत्व

नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के कोटवा बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि घर-घर जाकर स्वतंत्रता दिवस व तिरंगा झंडे के महत्व को समझाएं। लोगों को प्रेरित करें कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर खड्डा विकास खंड के सभी गांवों में घर-घर तिरंगा लहराया जाए।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से जन-जन को अवगत कराएं। सरकार की योजनाओं से वंचित पात्रों को लाभ दिलाएं। अध्यक्षता नौरंगिया मंडल के अध्यक्ष बृजेश मिश्र ने की व संचालन अंजनी त्रिपाठी ने किया। आशुतोष पांडेय, दिवाकर पांडेय, विजेंद्र तिवारी, रवींद्र दूबे, उदयभान गुप्ता, दिनेश पाल, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी