कुशीनगर में जलभराव की समस्या के समाधान का निर्देश

कुशीनगर के शहीद भगत सिंह वार्ड में जलभराव की समस्या का संज्ञान लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मौके का निरीक्षण किया तथा समाधान के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:53 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:53 AM (IST)
कुशीनगर में जलभराव की समस्या के समाधान का निर्देश
कुशीनगर में जलभराव की समस्या के समाधान का निर्देश

कुशीनगर: नगरपालिका परिषद कुशीनगर के शहीद भगत सिंह वार्ड (अनरुधवा बड़का टोला) में मुख्य मार्ग पर जल भराव की समस्या का समाधान कराने के लिए सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने निरीक्षण किया। नगर पालिका प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया।

वार्ड में काली माई मंदिर से रामसागर गुप्त के मकान तक लगभग दो सौ मीटर तक जल निकासी की व्यवस्था न होने से मुख्य मार्ग पर बराबर पानी भरा रहता है। बरसात में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। वार्डवासी लंबे समय से समस्या समाधान की मांग कर रहे थे। यह कार्य फिलहाल 15 वें वित्त की कार्य योजना में है। इसके प्रारंभ होने में लगभग दो से तीन माह का समय लगेगा। बोरा ने ईओ प्रेमशंकर गुप्त को तत्काल अस्थाई समाधान का निर्देश दिया। लेखपाल हरिशंकर सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, प्रमिल गुप्त, गणपति शर्मा, गुड्डू गुप्त, केश्वर गुप्त, हनी सिंह आदि उपस्थित रहे।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि 15 वें वित्त की कार्य योजना में यह मार्ग शामिल है। इसमें कुछ समय लगेगा। मार्ग पर तत्काल राबिश और गिट्टी डालकर ऊंचा करने का निर्देश दिया गया है ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

जल निकासी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कसया तहसील क्षेत्र के गांव नारायणपुर में जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त होने से गांव में गंदा पानी जमा हो रहा है। संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका से चितित ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर जिम्मेदारों को चेताया। कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। इससे गांव में गंदे पानी का जमाव हो रहा है। लखन मद्धेशिया, राज, रवि, अमित, सोनू, राज नारायण, राजेंद्र, सुदामा, कन्हैया, रामनरेश, नंदलाल, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद, अंगद, मुखिया आदि ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी