गंडक किनारे भटकते मिले मासूम

कसया थानाक्षेत्र के गांव सोहसा पट्टी गौसी के खटीक टोली में छोटी गंडक के किनारे गुरुवार की शाम घूमते दो मासूम बच्चे मिले। उनके साथ कोई अभिभावक नहीं था। गांव की महिलाओं ने उन्हें रोते देखा तो पास गईं और गांव में लाईं। इनमें एक लड़की है तो दूसरा लड़का है। दोनों की उम्र लगभग तीन वर्ष आंकी जा रही है। दोनों भाजपा नेता हरिनाथ कुशवाहा के घर रखे गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 11:38 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 11:38 PM (IST)
गंडक किनारे भटकते मिले मासूम
गंडक किनारे भटकते मिले मासूम

कुशीनगर : कसया थानाक्षेत्र के गांव सोहसा पट्टी गौसी के खटीक टोली में छोटी गंडक के किनारे गुरुवार की शाम घूमते दो मासूम बच्चे मिले। उनके साथ कोई अभिभावक नहीं था। गांव की महिलाओं ने उन्हें रोते देखा तो पास गईं और गांव में लाईं। इनमें एक लड़की है तो दूसरा लड़का है। दोनों की उम्र लगभग तीन वर्ष आंकी जा रही है। दोनों भाजपा नेता हरिनाथ कुशवाहा के घर रखे गए हैं।

पूछने पर लड़की ने अपना नाम पलक व लड़के ने दिव्य बताया। पापा का नाम दोनों क्रमश: अजय और विजय बता रहे हैं। गांव का नाम अथवा अन्य कोई जानकारी वह नहीं दे पा रहे थे। कुशवाहा के परिवार की महिलाओं ने कहा कि जब तक इनके असली वारिश नहीं आते बच्चों को यहीं रखा जाएगा। उन्होंने उनके लिए गर्म कपड़े व खाने-पीने का प्रबंध किया गया है।

chat bot
आपका साथी