कृषि गोष्ठी में किसानों को दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता कसया कुशीनगर सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:42 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:42 PM (IST)
कृषि गोष्ठी में किसानों को दी गई जानकारी
कृषि गोष्ठी में किसानों को दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता, कसया, कुशीनगर: सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत शुक्रवार को ब्लाक सभागार में रवि कृषि गोष्ठी हुई। इसमें किसानों को रवि फसलों के उत्पादन के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही गन्ने में लगने वाले रोग, प्रजाति, बोआई की विधि एवं अन्य तकनीकी के अलावा कृषि विभाग के योजनाओं की जानकारी दी गई।

राजकीय बीज भंडार सपहां के प्रभारी रामबीर शर्मा ने कहा कि किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए विशेष योजना चलाई गई है। तीन यंत्र खरीदने पर 70 से 80 फीसद अनुदान दिया जा रहा है। आलू बोआई के लिए दोमट एवं बलुई मिट्टी काफी उपजाऊ है। इसमें जैव पदार्थ की मात्रा भरपूर होती है। एडीओ एजी संपूर्णानंद पांडेय ने सभी कृषि केंद्रों पर गेहूं, सरसो व मसूर के बीज पर उपलब्ध होने की बात कही।

इस दौरान तकनीकी सहायक सपना शर्मा, प्रीति सिंह, राजकुमार भाटिया आदि ने भी रवि फसल बुआई पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन समरेंद्र मिश्र ने किया। परीक्षित सिंह, अक्षय लाल यादव, सुदर्शन सिंह, हजरत अली, नरसिंह कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी