हंगामे के बीच उद्योग व्यापार मंडल तुर्कपट्टी का हुआ गठन

कुशीनगर के तुर्कपट्टी में हुए कार्यक्रम में देर रात लोगों ने बैठक कर पदाधिकारियों का चयन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 12:45 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 12:45 AM (IST)
हंगामे के बीच उद्योग व्यापार मंडल तुर्कपट्टी का हुआ गठन
हंगामे के बीच उद्योग व्यापार मंडल तुर्कपट्टी का हुआ गठन

कुशीनगर: उप्र उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापार मंडल तुर्कपट्टी का शनिवार की रात जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय की देखरेख में गठन किया गया। संतोष मद्धेशिया अध्यक्ष व उपेंद्र सिंह महामंत्री, राजन कुमार रौनियार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह, ओमप्रकाश गुप्त, पंकज चौरसिया व भोला जायसवाल उपाध्यक्ष, अमर यादव उपेंद्र मद्धेशिया, अजय चौरसिया व अजय प्रसाद मंत्री, अंगी मद्धेशिया कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार तिवारी व बलिराम मद्धेशिया मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए। मनोनयन पर कुछ व्यापारियों ने आपत्ति जाहिर की। इसके चलते हंगामा खड़ा हो गया। जिलाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया। इसके अतिरिक्त 15 सदस्यीय कार्य समिति के सदस्य भी मनोनीत किए गए। जिलाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि यह गठन व्यापारियों की एकता को प्रदर्शित करता है। पुरुषोतम गुप्त, राजेश चौरसिया, राजेश मद्धेशिया ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पुरुषोतम वर्मा व संचालन विनय यादव ने किया। राजीव तिवारी, अजय जायसवाल, सुनील वर्मा, राजेश यादव, बैजू गुप्त, कमलेश प्रसाद, शत्रुघ्न रौनियार आदि उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

गुरवलिया बाजार में उद्योग व्यापार मंडल के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर व्यापार मंडल इकाई गुरवलिया के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष विनोद उर्फ गुड्डू यादव के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने कहा कि व्यापारियों की समस्या समाधान के लिए हर छोटे पदाधिकारियों को समय-समय पर शीर्ष नेतृत्व जिम्मेदारी देता रहता है जो पद के गरिमा और व्यापारी हित का ध्यान में रख अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। त्रिवेणी गुप्ता, अखिलेश जयसवाल, बबलू जायसवाल, लक्ष्मण चौरसिया, शंभू गुप्ता, नीरज पाठक, डॉ. विनोद यादव, राजेश राय, डा. डीएन कुशवाहा, पारसनाथ जायसवाल, सुग्रीम रौनियार,विनय गुप्ता, चंदन पटेल, अंबिका शर्मा, अमरजीत यादव, अखिलेश पांडेय, डॉ. पृथ्वी सिंह, सोनू यादव, श्रवण प्रसाद आदि व्यापारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी