कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार

कुशीनगर के तरयासुजान थाने के युवक ने फेसबुक पर की है अभद्र टिप्पणीसेवरही व्यापार मंडल अध्यक्ष का भी नाम किया शामिल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 12:02 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 12:02 AM (IST)
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार

कुशीनगर: तमकुहीराज के विधायक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व सेवरही व्यापार मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध तरयासुजान थाने के गांव कटहरिया के युवक ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

सेवरही व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू जायसवाल ने सोमवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि तरयासुजान थाना के गांव कटहरिय़ा परसौनी निवासी शिवजी गुप्ता ने शनिवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व मेरे के खिलाफ अभद्र भाषा को प्रयोग किया है। फोन कर मुझे जान से मारने की धमकी दी है। फोन पर भी उसने अपशब्द कहे। इससे मेरे परिवार के लोग डरे सहमे हैं। थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया। इसके पीछे के कारणों की भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

ससुराल से दुल्हन प्रेमी संग फरार

अहिरौली बाजार थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सोमवार को तहरीर देकर गांव के ही युवक पर अपनी शादी-शुदा बेटी को ससुराल से भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामला लखनऊ का बताते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया।

पीड़ित पिता ने तहरीर में कहा है कि बीते नौ जून को उनकी बेटी की शादी लखनऊ के चिनहट निवासी एक युवक से हुई। दो दिन बाद 11 जून को उसकी विदाई हुई। 12 जून की भोर से वह ससुराल से फरार है। ससुराल के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उसे भगा ले गया है। जानकारी होने पर सोमवार को जब युवक के घर पहुंच इसकी शिकायत की गई तो उसके स्वजन मारने-पीटने लगे। इधर पुलिस का दबाव बढ़ने पर युवक सोमवार शाम को नव विवाहिता को अहिरौली बाजार थाने के समीप छोड़ कर फरार हो गया। विवाहिता के बरामद होने की सूचना उसके पिता ने जब ससुराल के लोगों को दी तो ससुराल वालों ने उसे साथ रखने से इन्कार कर दिया। एसएचओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि घटना लखनऊ की है। लिहाजा जो भी कार्रवाई होगी, वहीं की पुलिस करेगी। ससुराल के लोगों ने विवाहिता को अब साथ रखने से मना कर दिया है।

chat bot
आपका साथी