कोचिग पढ़ने जा रही किशोरी से अश्लील हरकत व मारपीट

कुशीनगर के पटहेरवा थाने के एक गांव में हुई घटना के बाद पीड़ित किशोरी ने स्वजन को जानकारी दी स्वजन ने थाने में तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 12:11 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 12:11 AM (IST)
कोचिग पढ़ने जा रही किशोरी से अश्लील हरकत व मारपीट
कोचिग पढ़ने जा रही किशोरी से अश्लील हरकत व मारपीट

कुशीनगर : घर से शनिवार की सुबह छह बजे कोचिग पढ़ने जा रही पटहेरवा थाना के एक गांव की किशोरी से तीन मनबढ़ युवकों ने निर्जन जगह पर अश्लील हरकत व मारपीट की। घटना के बाद किशोरी ने घर जाकर स्वजन को जानकारी दी।

किशोरी क्षेत्र के एक इंटर कालेज की छात्रा है। वह प्रतिदिन अपने गांव के समीप स्थित चौराहे पर कोचिग पढ़ने जाती है। एक सप्ताह से उसी गांव का एक युवक छेड़खानी व अश्लील टिप्पणी कर रहा था। शुक्रवार को उसने युवक को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। उसी से नाराज होकर अपने दो अन्य साथियों के साथ कोचिग जाते समय उसे पकड़ लिया तथा उसके साथ सभी अश्लील हरकत करने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर मनबढ़ युवकों ने किशोरी को पीट दिया तथा फरार हो गए। पीड़ित किशोरी के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया की जांच की जा रही है, प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आराजक तत्वों ने शौचालय में की तोड़फोड़

शुक्रवार की रात तमकुही विकास खंड के परसौनी खुर्द गांव में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय का फाटक, पानी का पाइप, टंकी आदि को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है। प्रधान प्रतिनिधि रेयाज अहमद उर्फ रोजा ने पुलिस को तहरीर दी है।

कमाने गए युवक की दिल्ली में हुई मौत

बरवापट्टी थाना के गांव रामपुर जमुनिया निवासी 23 वर्षीय मनोज पटेल दिल्ली में एक निजी फैक्ट्री में काम करते थे। शनिवार को काम से छुट्टी लेकर गांव के लिए चले थे कि अचानक तबीयत खराब हुई। समीप स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी