कुशीनगर में अधिकारों को लेकर जागरूक रहें महिलाएं : संगीता तिवारी

कुशीनगर के पडरौना में जनसुनवाई के दौरान आई 20 शिकायतों में से 12 का हुआ मौके पर निस्तारण बाकी का समाधान कराने का अधिकारियों को निर्देश उत्पीड़न की घटनाओं से अधिकारियों को तत्काल कराएं अवगत।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:42 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:42 AM (IST)
कुशीनगर में अधिकारों को लेकर जागरूक रहें महिलाएं : संगीता तिवारी
कुशीनगर में अधिकारों को लेकर जागरूक रहें महिलाएं : संगीता तिवारी

कुशीनगर: महिलाओं को अपने अधिकारों को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है। इससे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा तो उन्हें आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। इसलिए उन्हें गंभीर होना होगा।

यह बातें गुरुवार को उदित नारायण इंटर कालेज में आयोजित जनसुनवाई चौपाल में राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने कही। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार चिंतत है। इसके लिए लगातार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। गर्भवती व धात्री महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है तो बच्चों के जन्म से बालिग होने तक स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण आदि का ख्याल रखा जा रहा है। अधिकारियों से कहा कि वे अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम-2015 (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण), कार्यस्थल पर लैगिक उत्पीडन (निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013, पाक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या आदि अधिनियमों व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान 20 महिलाओं ने उत्पीड़न/अन्य समस्याओं संबंधी शिकायती पत्र प्रस्तुत की, जिस पर 12 मामलों का निस्तारण कराया गया। एसडीएम न्यायिक हाटा राकेश कुमार सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय पांडेय, महिला थानाध्यक्ष त्रिलोत्मा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को किया गया जागरूक

पावानगर महावीर इंटर कालेज फाजिलनगर में गुरुवार को मिशन शक्ति के तहत पटहेरवा थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सजग है। छात्राएं समूह में विद्यालय जाएं। यदि स्कूल आते-जाते समय शोहदे परेशान करते हैं तो इसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें। पुलिस आपकी पहचान गोपनीय रखते हुए शोहदों पर कठोर कार्रवाई करेगी। विशेष स्थिति में महिला हेल्प लाइन को सूचित करें। अपनी समस्या माता-पिता से भी साझा करें। महिला सिपाही बिदू व सोनी ने छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य डा. अक्षयवर पांडेय, विश्राम यादव,पीपी मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। संचालन शिक्षक मनंजय तिवारी ने किया। अशोक मिश्रा, असलम अंसारी, जयनाथ प्रसाद, रामकेवल गौंड, चन्द्रशेखर उपाध्याय, चंद्रप्रकाश तिवारी, विनोद पांडेय, राकेश पाठक, अंशु पांडेय, नम्रता मिश्र, प्रतिमा पांडेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी