कुशीनगर में हवन-पूजन के साथ विश्व कल्याण की कामना

कुशीनगर में वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन महागौरी की पूजा के साथ पूरा हुआ अनुष्ठान देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से की आराधना।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 12:29 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 12:29 AM (IST)
कुशीनगर में हवन-पूजन के साथ विश्व कल्याण की कामना
कुशीनगर में हवन-पूजन के साथ विश्व कल्याण की कामना

कुशीनगर : नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार की सुबह श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन के साथ ही कोरोना से निजात के लिए विश्व कल्याण की कामना की। महागौरी की पूजा के साथ ही भगवान राम की आराधना की गई।

सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। लोगों ने हवन-पूजन के साथ आरती में शामिल होकर श्रद्धा निवेदित की। सम्मिलित होकर मत्था टेका। श्रद्धालुओं के जयकारे से मंदिर व आसपास का वातावरण भक्तिमय रहा। नगर स्थित बुढि़या माई मंदिर, गायत्री मंदिर, खिरकिया देवी स्थान पर ब्रह्ममुहूर्त में ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। खड्डा स्थित कोट देवी स्थान, नर देवी मंदिर में भी पूजन-अर्चन का क्रम प्रात:काल से ही लगा रहा। पुजारी सुरेंद्र मिश्र, सच्चिदानंद शुक्ल, नत्थू पांडेय आदि ने बताया कि मंदिर आए श्रद्धालुओं से कोविड नियमों का पालन कराया गया। इस दौरान देवी मंदिर स्थलों पर मेले में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। नगर स्थित लखरांव मंदिर में पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। शायरी माई स्थान पर श्रद्धालुओं ने कड़ाही चढ़ाईं। आयोजक विनय उपाध्याय, हौसलानंद उपाध्याय, हरिनारायण जयसवाल, हरेंद्र कुशवाहा, शशि प्रकाश उपाध्याय, राधे यादव, अनिल सिंह, हृदयानंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। शायरी माई स्थान पर श्रद्धालुओं ने झांकी निकाली और कड़ाही चढ़ाई। आयोजक विनय उपाध्याय, हौसलानंद उपाध्याय, हरिनारायण जयसवाल, हरेंद्र कुशवाहा, शशि प्रकाश उपाध्याय, राधे यादव, अनिल सिंह, हृदयानंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कोरोना महामारी से निजात के लिए महिलाओं ने की पूजन

कप्तानगंज क्षेत्र में शांति और कोरोना वायरस को दूर भगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने नवरात्र की नवमी के दिन कड़ाही चढ़ाकर उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाते हुए मां दुर्गा से मन्नत मांगी। पोखरभिडा, पचार, पिपरा, गजरा, मेहड़ा राजमंदिर सोहनी बोलिया साखोपार बोदरवार आदि गांवों की महिलाओं ने मां दुर्गा के स्थान पर कड़ाही चढ़ाई। शांति देवी, शोभा देवी, प्रमिला देवी, महिमा सिंह, सुनीता सिंह आदि महिलाओं ने कहा कि इस महामारी से मां सबकी रक्षा करें। कप्तानगंज क्षेत्र के मां दुबौली और मां चेड़ा देवी के स्थान पर पूजा अर्चन करने वाले लोगों की भीड़ सुबह से ही लगी रही।

फीका रहा रामनवमी का मेला

सुप्रसिद्ध देवीपीठ खन्हवार में बुधवार को लगने वाला चैत्र रामनवमी मेला कोरोना प्रोटोकाल की वजह से फीका रहा। मेले में भोर से ही व्रती महिलाएं व पुरुष खन्हवार माई के स्थान पहुंचकर मां की विधि-विधान से पूजा किए। परंपरा के अनुसार देवी स्थान पर महिलाओं ने पूड़ी-हलवा का भोग लगाया। नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने खन्हवार स्थान पर हवन किया। मेले में सजी खिलौने एवं मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ काफी कम दिखी। खन्हवार देवी स्थान पर पूर्वांचल के अतिरिक्त बिहार एवं नेपाल के श्रद्धालुओं का आगमन होता है, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस बार ऐसा नहीं हो सका। पुलिस की सख्ती के चलते मेले में भीड़ नहीं जुट पायी। पुजारी पं. गिरीशचंद्र पांडेय ने कहा कि श्रद्धालुओं के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी का मेला संपन्न हो गया। थाना प्रभारी उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगी रही।

chat bot
आपका साथी