त्वरित न्याय के लिए मुकदमों का निस्तारण आवश्यक: जिला जज

कुशीनगर में अधिवक्ता दिवस पर बार व बेंच में सामंजस्य की जरूरत बताई गई साथ ही कवि सम्मेलन में काव्य पाठ का लोगों ने उठाया आनंद।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 11:10 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 11:10 PM (IST)
त्वरित न्याय के लिए मुकदमों का निस्तारण आवश्यक: जिला जज
त्वरित न्याय के लिए मुकदमों का निस्तारण आवश्यक: जिला जज

कुशीनगर: जिला न्यायाधीश संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। इसी तरह न्याय प्रणाली में भी त्वरित न्याय व्यवस्था के लिए मुकदमों के निस्तारण का कार्य तेजी से करने की जरूरत है।

वह दीवानी न्यायालय कसया परिसर में गुरुवार को कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम तभी सार्थक है जब हम उनकी जीवन शैली के किसी भी अंश को अंगीकृत करें।

विशिष्ट अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बार एवं बेंच के बीच सामंजस्य बनाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को संघ के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व मंत्री आनंद राय ने बुके देकर स्वागत किया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्रीवास्तव ने की व संचालन एडवोकेट जलज कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम के अंत में कवि सम्मेलन हुआ जिसमें कवि शैलेंद्र सिंह, मजीबुल्लाह राही, परमानंद मिश्र, पूजा पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, सच्चिदानंद पांडेय, चंद्रेश्वर शर्मा परवाना, कृष्ण श्रीवास्तव, सुभाष उपाध्याय आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।

सिविल जज जूनियर डिविजन श्वेता श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमन कुमार श्रीवास्तव, एसीजेएम विमल वर्मा, सिविल जज जूनियर डिविजन केपी सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट शोभित राय, सिविल जज प्रथम चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, सिविल जज द्वितीय प्रभात दूबे, संघ के पूर्व अध्यक्ष बद्रीनारायण दूबे आदि उपस्थित रहे। --

आकांक्षा सहित कई अन्य का हुआ सम्मान

अधिवक्ता दिवस पर कसया दीवानी न्यायालय के बार संघ ने नीट टापर आकांक्षा सहित लाकडाउन के दौरान बाहर से आने वाले कामगारों और समाज के गरीब वर्ग के लिए कार्य करने वाले ओमप्रकाश जायसवाल, राकेश कुमार जायसवाल, दिनेश कुमार गुप्त, अजय कुमार तिवारी, एड. ओंकार नाथ पांडेय, संजय सिंह बघेल, अनिल तिवारी, शेषनाथ दूबे, आदित्य शाही, साहील अहमद, दिनेश गुप्त, नुरूल होदा आदि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

-----

वादकारी को न्याय दिलाना अधिवक्ता का दायित्व

अधिवक्ता कर्मयोगी हैं, जो वादकारी के हितों के लिए पक्ष रखते हुए उन्हें न्याय दिलाते हैं। यह अधिवक्ताओं का नैतिक दायित्व है। यह बातें जिला एवं सत्र न्यायालय पडरौना में आयोजित अधिवक्ता दिवस पर जिला जज संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कही। इसके पूर्व मुख्य अतिथि, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महंत गोपालदास व मंत्री लक्ष्मण पाठक ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर दीक्षित को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को आरके शाही, विध्यवासिनी प्रकाश त्रिपाठी, मिथिलेश दीक्षित, मुकेश पांडेय, त्रिपुरारी मिश्र, प्रसिद्ध नाराययण दीक्षित, धनंजय त्रिपाठी, मनोज कुमार राय ने संबोधित किया। विवेकानंद मिश्र, त्रिलोकी दूबे, देवेंद्र पति त्रिपाठी, अरविद शर्मा, रमेश मणि, जफरूल्लाह खां, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। सादगी की प्रति मूर्ति थे राजेंद्र बाबू

सादगी के प्रतिमूर्ति भारत रत्न राजेंद्र बाबू अपने कार्यों की बदौलत जनमानस के हृदय में हमेशा जीवित रहेंगे। उनके आदर्शों पर चलकर हम समाज को नई दिशा दे सकते हैं। यह बातें तमकुहीराज तहसील सभागार में तहसीलदार रामप्यारे ने अधिवक्ता दिवस पर कहीं। अधिवक्ता विनोद सिंह पटेल ने कहा कि हमें उनके आदर्शो पर चलना चाहिए। अधिवक्ता संघ ने वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण तिवारी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष हरिहर कुशवाहा, मंत्री ब्रजेश पांडेय, अरविद पाठक, अरविद मिश्र, उमाकांत तिवारी, मनेंद्र शर्मा, विनोद चौबे, संतोष कुमार गुप्ता, अखिलेश्वर प्रकाश द्विवेदी, आरएन पांडेय, विजय भारती आदि मौजूद रहे।

खड्डा में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता दिवस पर तहसील परिसर में डा. राजेंद्र प्रसाद के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन बिहारी श्रीवास्तव, महामंत्री अवधेश यादव, उपाध्यक्ष राम आसरे प्रसाद, एल्डर कमेटी अध्यक्ष भानु प्रताप पाण्डेय, सीएम लाल, ओमप्रकाश लाल,ज्योर्तिमय मालवीय, सतीश मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी