कुशीनगर में बंद मकान को चोरों ने खंगाला, जेवर नकदी चोरी

कुशीनगर के कसया में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं पुलिस किसी भी घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी है इस स्थिति के चलते लोगों में दहशत बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 12:15 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 12:15 AM (IST)
कुशीनगर में बंद मकान को चोरों ने खंगाला, जेवर नकदी चोरी
कुशीनगर में बंद मकान को चोरों ने खंगाला, जेवर नकदी चोरी

कुशीनगर : नगर में दिनदहाड़े चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को नगर के मथौली वार्ड में चोरों ने दिनदहाड़े ताला बंद मकान को खंगाल दिया।

पेट्रोल पंप मालिक मनोज राय के परिवार के सदस्य रामनवमी की पूजा करने बुधवार की सुबह 10 बजे अपने गांव छहूं गए थे। दोपहर दो बजे घर पहुंचे तो ताला टूटा था। घर में लगे सीसी कैमरे का डीबीआर भी गायब था। उन्होंने बताया कि 40 हजार रुपये, सोने की सात अंगूठी, एक हार, तीन चेन व चार चूड़ियां गायब हैं। एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल किए। पीड़ित ने तहरीर दी है।

दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी

खड्डा कस्बे के वार्ड नंबर छह के कृष्ण मणि त्रिपाठी बुधवार की सुबह तीन बजे सिसवा गोपाल गांव के बबलू शर्मा के घर पूजा कराने गए थे। यजमान के दरवाजे पर बाइक खड़ी कर पूजा कराने लगे। लगभग पांच बजे उन्होंने खड्डा थाने में तहरीर दी है।

खौलता तेल गिरने से बालक झुलसा

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पांडेय बाजार में मंगलवार की रात दुकान में पकौड़ी छानते समय खौलता तेल गिर जाने से 11 वर्षीय आलोक गोंड़ झुलस गया। बसडीला पांडेय बाजार में सपन गोंड़ की चाय की दुकान है। उनका पुत्र आलोक पकौड़ी छान रहा था। अचानक सिलेंडर लुढ़क गया जिससे झटका लगने से सिलेंडर का पाइप निकल गया। आग से बचने की हड़बड़ी में कड़ाही का खौलता तेल आलोक के पैर पर गिर गया। मौके पर मौजूद डा. सत्येंद्र पांडेय उसे अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज किया गया। बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

chat bot
आपका साथी