आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर बांटी मिठाई

कुशीनगर के कप्तानगंज को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद कर्मचारियों व सभासदों में काफी प्रसन्नता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:16 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:16 AM (IST)
आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर बांटी मिठाई
आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर बांटी मिठाई

कुशीनगर: नगर पंचायत कप्तानगंज को शासन से आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर शनिवार को चेयरमैन व सभासदों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। कर्मचारियों व कस्बा के लोगों में भी मिठाइयां बांटी।

चेयरमैन आभा गुप्ता ने बताया कि शासन के विशेष सचिव इंद्रमणि त्रिपाठी की ओर से भेजे गए पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि कप्तानगंज को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। सभी के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। अब उपनगर के विकास के लिए अतिरिक्त बजट मिलेगा, जिससे विकास कार्य कराए जाएंगे। चेयरमैन प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरी, सभासद रमेश जायसवाल, इमदाद अली, नसीम अहमद, विनोद अग्रहरि, रमेश मोदनवाल, शालू जायसवाल, रवींद्र कौर, सविता भारती, सोनू कुमार, सतीश यादव, महेश भारती आदि मौजूद रहे।

काट ले गए यूकेलिप्टस के सात पेड़, दी तहरीर

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी गांव में गैस गोदाम के बगल में दीनानाथ साहनी के खेत के किनारे लगे यूकेलिप्टस के सात पेड़ शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने काटकर गिरा दिए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दो दिन छह घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

पडरौना नगर के कठकुइयां रोड के किनारे स्थित विद्युत उपकेंद्र में अतिरिक्त फीडर लगाया जा रहा है। जिसके लिए रविवार और सोमवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता सुनील चंद्र श्रीवास्तव ने दी।

जरूरतमंदों में वितरित किया कंबल

सदर विकास खंड के जंगल जगदीशपुर गांव में प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष हरीलाल प्रजापति की ओर से जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया। गोपाल सिंह, रूदल प्रजापति, जवाहर, किशुन, मुन्नालाल, अवधेश प्रजापति, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

पुण्यतिथि पर याद किए गए विद्यालय संस्थापक

नेबुआ नौरंगिया के जनता इंटर कालेज कोटवा कला के संस्थापक प्रबंधक रहे राजधारी लाल श्रीवास्तव की पुण्यतिथि मनाई गई। प्रबंधक प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य भागवत कुमार मिश्र, प्रबंध समिति के अध्यक्ष शेषनाथ यादव, सदस्य रमेश गोविद राव, अनवर अहमद, रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी