कुशीनगर में माघी पूर्णिमा पर रामाभार में हुई विशेष पूजा

कुशीनगर की थाई मोनास्ट्री की तरफ से विशेष पूजा-अर्चना की गई रामाभार स्तूप परिसर में आयोजित पूजन समारोह में बौद्ध भिक्षुओं ने पूजा की पूर्व के वर्षो में यह पूजा काफी बड़े पैमाने पर की जाती थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 12:11 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 12:11 AM (IST)
कुशीनगर में माघी पूर्णिमा पर रामाभार में हुई विशेष पूजा
कुशीनगर में माघी पूर्णिमा पर रामाभार में हुई विशेष पूजा

कुशीनगर: थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री कुशीनगर के तत्वावधान में बुधवार को कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए माघी पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष पूजा रामाभार स्तूप परिसर में की गई। लगातार नौ वर्षों तक यह पूजा समारोह पूर्वक हुई, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से प्रतीकात्मक पूजा की गई।

पूजा के दौरान म्यांमार, थाईलैंड, तिब्बत, भूटान और श्रीलंका के बौद्ध भिक्षु, उपासक और उपासिकाओं की उपस्थिति रही। प्रात:काल महापरिनिर्वाणबुद्ध मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं ने पूजा की। लोक कल्याण के लिए मैत्री सुत्त का पाठ किया गया। अंबिकेश त्रिपाठी, फ्रा पैथुन, फ्रा डेंग, भंते शील प्रकाश, डा. भिक्षु नंद रतन, भंते नन्दिका, लामा लुचोक, संदीप लामा, भंते समित, भंते अशोक, भिक्षुणी धम्म नैना, भंते मुलायम, टीके राय, डा. निगम मौर्य, विवेक गोंड, मिस मेम, ओमप्रकाश कुशवाहा, गौतम शर्मा, सूरज यादव मौजूद रहे।

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर

दुदही विकास खंड के दुमही गांव में गरभू ब्रह्म स्थान पर 28 फरवरी से शरू होने वाले नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को आयोजन समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई।

समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि सुबह आठ बजे से कलशयात्रा निकाली जाएगी। 1100 कन्याएं देवामन सरोवर से जल लाएंगी। प्रतिदिन आठ बजे से यज्ञाचार्य पं. राकेश पांडेय व मुख्य यजमान हरिवंश तिवारी पूजन करेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कथावाचिका अंजलि मिश्रा व मानस मर्मज्ञ पं. रामअवध शुक्ल कथा-प्रवचन करेंगे। रात्रि में श्री साकेत सदन आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या धाम के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। आठ मार्च यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

समिति के उपाध्यक्ष गण भरत कुशवाहा, संजय राय, रमाकांत पाण्डेय, प्रधान रामबिहारी राय, पूर्व प्रधान रामचंद्र राय, केन यूनियन के संचालक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी