कुशीनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया नवसंवत्सर

कुशीनगर में वक्ताओं ने बताया कि 1925 में हुई थी आरएसएस की स्थापना संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार को किया गया याद।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 01:16 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 01:16 AM (IST)
कुशीनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया नवसंवत्सर
कुशीनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया नवसंवत्सर

कुशीनगर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केशव प्रभात शाखा ने बीआरसी कसया पर मंगलवार को नवसंवत्सर मनाया। इस दौरान संघ संस्थापक डा. केशव राव बलिराम हेडगेवार को स्वयंसेवकों ने परंपरागत ढंग से प्रणाम किया।

मुख्य वक्ता शाखा बालक एवं नगर कार्यवाह पयोदकांत ने कहा कि भारतीय काल गणना तर्क संगत एवं वैज्ञानिक है। यह सूर्य, चंद्रमा की गति एवं प्रकृति से सामंजस्य स्थापित करके बनाई गई है। संघ संस्थापक जन्मजात देशभक्त थे। उन्होंने क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लेते हुए 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। अध्यक्षीय संबोधन में विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश ने कहा कि हिदू नव वर्ष के दिन 1889 में संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार का एक अप्रैल को जन्म हुआ था। उन्होंने नगर जनसंख्या का तीन फीसद एवं ग्रामीण जनसंख्या का एक फीसद स्वयंसेवक बनाने का लक्ष्य दिया था। बौद्धिक गीत राजेश ने गाया। संचालन सहनगर कार्यवाह रविद्र ने किया। अनिकेत, राजन, सुभाष, मदन मोहन, विशाल, दिनेश, फागू, ईश्वरचंद, रजनीश, आनंद, बच्चन, राजेश आदि उपस्थित रहे।

कुशीनगर में धूमधाम से मना हिदू नववर्ष

कुशीनगर: संस्कार भारती कुशीनगर के तत्वावधान में मंगलवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर 2078 (हिदू नव वर्ष) हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को तिलक व चंदन लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस दिन लोग अपने घरों में पूजन-अर्चन करते हैं। डा. अनिल कुमार सिन्हा, अशोक कुमार जैन, आलोक कुमार श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद गुप्त, डा. अंबरीष कुमार विश्वकर्मा,राजू मद्धेशिया, राम आशीष राय, अभिषेक श्रीवास्तव, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, मनीष सिंह आदि उपस्थित रहे।

घरों व प्रतिष्ठानों पर लहराया भगवा ध्वज

नवसंवत्सर के अवसर पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति के स्वयंसेवकों ने छितौनी कस्बा में ओम अंकित ध्वज लेकर भ्रमण किया। हिदू परिवारों के घरों व प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लगाकर हिदू नववर्ष का स्वागत किया।

भ्रमण के दौरान पंडित महेंद्र पांडेय ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि पावन पर्व वैशाखी के दिन विक्रमी संवत 2078 प्रारंभ हो रहा है। उज्जैन के महाराजा सम्राट विक्रमादित्य ने क्रूर शासकों को पराजित कर भारतवर्ष में हिदू धर्म को संरक्षित किया था। रामेश्वर गिरि, राजाराम गिरि, प्रभाकर पांडेय, विकास सिंह, आनंद तिवारी, सुनील यादव, अर्जुन साहनी, भुआल गोंड, राजेश कुमार निषाद, दीनवंधु साहनी, रमेश चौहान आदि मौजूद रहे।

कुबेरस्थान में लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाए और एक दूसरे को तिलक लगाकर बधाई दी। गोष्ठियों के माध्यम से सनातन संस्कृति, संस्कार, सभ्यता व आदर्श की जानकारी दी गई। रघुनाथ त्रिपाठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य विनोद मणि त्रिपाठी ने कहा कि सनातन व्यवस्था समाज को मर्यादा, सदाचार, करुणा, त्याग व प्रेम की सीख देती है। श्रीशिवशक्ति कुबेरधाम में एक दूसरे को गुलाल लगाकर हिदू नववर्ष की बधाई दी गई। मठाधीश राजकुमार गिरी ने कहा कि अंग्रेजी नववर्ष पर प्रकृति में नीरसता रहती है। जबकि नवसंवत्सर पर प्रकृति फूलों, मंजरियों, मनमोहक हरियाली से अपना श्रृंगार कर नवचेतना का संचार करती है। सुरेंद्र गुप्ता, जनार्दन मिश्रा, विनोद गिरी, दुर्गादयाल त्रिपाठी, रामप्रवेश गिरी, राहुल गिरी, मुकुल जायसवाल, सर्वेश पांडेय, समीर चौरसिया, राघवेंद्र तिवारी, राजेंद्र गिरी, डा. पीके विश्वास, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी