कुशीनगर में बच्चों के मनोरंजन के साथ ज्ञान बढ़ाएगा पार्क

कुशीनगर में बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली पर बचों के लिए बनाया जाएगा पार्क बुद्ध के जीवन दर्शन की दी जाएगी जानकारी राजकीय बौद्ध संग्रहालय के नवीनीकरण के लिए 16 करोड़ स्वीकृत।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 10:59 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 10:59 PM (IST)
कुशीनगर में बच्चों के मनोरंजन के साथ ज्ञान बढ़ाएगा पार्क
कुशीनगर में बच्चों के मनोरंजन के साथ ज्ञान बढ़ाएगा पार्क

कुशीनगर: भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में अब बच्चों के मनोरंजन के साथ ज्ञान की भी वृद्धि होगी। इसके लिए व‌र्ल्ड बैंक के सहयोग से प्रो-पूअर टूरिज्म डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत राजकीय बौद्ध संग्रहालय परिसर के जापानी उद्यान में थीम पार्क बनाया जाएगा।

राजकीय बौद्ध संग्रहालय के नवीनीकरण के लिए 16 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। यहां बनाया जा रहा पार्क बच्चों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उनका ज्ञानव‌र्द्धन भी करेगा। इसमें बुद्धा थीम पार्क, चिल्ड्रेन पार्क, दिव्यांगों के लिए लिफ्ट, प्लास्टर, पेंटिग, फाल्स सीलिग, लाइटिग, डिजिटल गैलरी अपग्रेडेशन, एसी सभागार, सोलर पावर प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिग आदि कार्य प्रस्तावित है। राज्यपाल डा. विष्णुकांत शास्त्री ने किया था उद्घाटन

राजकीय बौद्ध संग्रहालय के सामने इंडो-जापान परियोजना के तहत निर्मित जापानी उद्यान का उद्घाटन पूर्व राज्यपाल डा. विष्णुकांत शास्त्री ने वर्ष 2001 में किया था। इसमें बच्चों के लिए खेल उपकरण भी लगे थे, लेकिन अब इसमें खेल उपकरण नहीं रहे। इसी परिसर में बनने वाले चिल्ड्रेन पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए जहां खेल उपकरण लगेंगे वहीं भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित माडल्स और म्यूरल (भित्ति चित्र) की व्यवस्था की जाएगी। यहां बच्चे खेल के साथ भगवान बुद्ध के जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

चिल्ड्रेन पार्क में भगवान बुद्ध से संबंधित संपूर्ण जानकारी माडल व म्यूरल के जरिये दी जाएगी। माडल (बुद्ध के जीवन से संबंधित विभिन्न मुद्राओं में प्रतिकीर्ति) फाइबर या प्लास्टर आफ पेरिस का बनेगा। म्यूरल के तहत दीवार पर उभार लिए हुए ²श्य बनेंगे। यह भी बुद्ध के जीवन पर ही आधारित होगा।

वीथिका सहायक धनजंय कुमार राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा डीपीआर तैयार किया जा रहा है। निर्माण का कार्य गीडा से कराया जाना है।

chat bot
आपका साथी