कुशीनगर में सार्वजनिक भूमि पर कब्जे को लेकर मारपीट

कुशीनगर के पटहेरवा थाने के बिहरा बुजुर्ग में भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें पांच लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:39 PM (IST)
कुशीनगर में सार्वजनिक भूमि पर कब्जे को लेकर मारपीट
कुशीनगर में सार्वजनिक भूमि पर कब्जे को लेकर मारपीट

कुशीनगर: पटहेरवा थाने के गांव बिहार बुजुर्ग के टोला शकरापट्टी में सार्वजनिक भूमि पर कब्जा को लेकर शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए।

गांव के ग्यासुद्दीन व समीउल्लाह के बीच सार्वजनिक भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद चला आ रहा है। सुबह इस भूमि पर ग्यासुद्दीन चहारदीवारी चलवा रहे थे। इसकी जानकारी जब समीउल्लाह को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसी बात पर मारपीट हो गई। समीउल्लाह, ग्यासुद्दीन, इसराफिल व दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पटहेरवा ले जाया गया, वहां उनका इलाज हुआ। एसएचओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में छह धराए

रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली निस्फी गांव में नहर के किनारे प्रतिबंधित मांस बेचने के मामले में पुलिस ने छह को हिरासत में लिया है। मौके पर मांस तो बरामद नहीं हुआ, लेकिन परिस्थिति संदिग्ध दिखी। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि गोवंशीय पशु काटने व मांस बेचने की सूचना मिली थी।

चार किग्रा गांजा के साथ एक गिरफ्तार

पटहेरवा पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के खैरटिया चौराहे से चार किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। एसएचओ अतुल्य कुमार पांडेय को सुबह सूचना मिली कि खैरटिया चौराहे पर एक संदिग्ध मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति भागने लगा। उसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास झोले में चार किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ। उसकी पहचान सुकदेव बीन निवासी भितहा थाना धनहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई।

chat bot
आपका साथी