कुशीनगर में सांसद व विधायक ने किया एयरपोर्ट मार्ग का किया शिलान्यास

कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान से शीघ्र होगा एयरपोर्ट का उद्घाटन।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:49 PM (IST)
कुशीनगर में सांसद व विधायक ने किया एयरपोर्ट मार्ग का किया शिलान्यास
कुशीनगर में सांसद व विधायक ने किया एयरपोर्ट मार्ग का किया शिलान्यास

कुशीनगर: कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले फोरलेन मार्ग के निर्माण का शनिवार को सांसद विजय कुमार दूबे व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने विधि-विधान पूर्वक शिलान्यास किया।

लोक निर्माण विभाग एक किमी. लंबे व 30 मीटर चौड़े फोरलेन का निर्माण कर रहा है। राज्य सरकार ने इसके लिए 21 करोड़ रुपये का बजट दिया है। मार्ग के साथ डिवाइडर, सर्विस लेन व लैंडस्केप के माध्यम से इसे खूबसूरत बनाया जाएगा।

करुणा सागर के निकट आयोजित शिलान्यास समारोह में सांसद ने कहा कि इससे बौद्ध परिपथ विश्व का सर्वाधिक विकसित क्षेत्र हो जाएगा। यह उप्र का सबसे बड़ा रन-वे वाला एयरपोर्ट है। यहां से पहली उड़ान अंतरराष्ट्रीय ही होगी। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी भी लगातार इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कुशीनगर के लिए मेडिकल कालेज और ट्रामा सेंटर को भी बड़ी उपलब्धि बताया।

विधायक ने कहा कि हमारी सरकार विकास में विश्वास रखती है। योजनाएं धरातल पर दिख रही हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुशीनगर का ही नहीं संपूर्ण पूर्वांचल का सर्वांगीण विकास होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा भाव का संदेश दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड आदि ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण शरद मिश्र व स्वागत गीत मैतुल मस्ताना ने प्रस्तुत किया। संचालन दिनेश गुप्त ने किया। अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी हेमराज ने आभार ज्ञापित किया।

हियुवा जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. वीना कुमारी, ओमप्रकाश वर्मा, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश जायसवाल, बलराम यादव, सभासद रामअधार यादव, रामसहाय मौर्य आदि उपस्थित रहे।

रौनियार सेवा समिति का गठन

अखिल भारतीय रौनियार सेवा समिति की हाटा इकाई की बैठक प्रमोद रौनियार के नेतृत्व में शनिवार दोपहर को नगर स्थित खाकी बाबा कुटी परिसर में हुई। बैठक में अमरनाथ रौनियार अध्यक्ष, प्रमोद रौनियार महामंत्री, संजय रौनियार कोषाध्यक्ष, रामऔतार रौनियार को मीडिया प्रभारी चुना गया। संरक्षक की जिम्मेदारी मुन्ना रौनियार ,चमन रौनियार व वासुदेव रौनियार को दी गयी। आगामी 30 जनवरी को नगर के एक मैरेज हाल में सहभोज कराने का निर्णय लिया गया। शक्ति रौनियार, अवधेश रौनियार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी