कुशीनगर में महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा

कुशीनगर के दुदही ब्लाक में रथ पर सजी राम परिवार की झांकी रही आकर्षण का केंद्र श्रद्धालुओं के जयकारे से गूंज उठीं चारो दिशाएं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:15 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:15 AM (IST)
कुशीनगर में महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा
कुशीनगर में महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा

कुशीनगर : दुदही विकास खंड के दुमही गांव में गरभू ब्रह्म स्थान परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के लिए भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इसमें शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से चारो दिशाएं गूंज उठीं।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा. पीके राय, विशिष्ट अतिथि शंभू राय व नंदलाल विद्रोही ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कलशयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ पर भगवान राम के परिवार की मनोहर झांकी सजाई गई थी। यात्रा देवामन दुर्गा स्थान पर पहुंची। यज्ञाचार्य पं. राकेश पांडेय के नेतृत्व में नौ यज्ञ पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान रमाकांत पांडेय, उपेंद्र आर्य, जितेन्द्र गुप्ता, विनोद शर्मा, राधेश्याम पासवान, सीताराम आर्य, नरेश कनौजिया, संदीप खरवार, अशोक बरनवाल, कन्याओं तथा महिलाओं ने कलश में जल भरा। यात्रा वापस यज्ञस्थल पर पहुंची जहां कलशयात्रा के साथ यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन परायण, कथा प्रवचन व रात में रामलीला का मंचन होगा। संतोष तिवारी, निवर्तमान प्रधान रामबिहारी राय, पूर्व प्रधान रामचंद्र राय, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, उपेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है भागवत कथा: रामशंकर

हाटा: महाराणा प्रताप वार्ड के रधिया में श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा वाचक पं. रामशंकर शास्त्री ने कहा कि मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है भागवत कथा- रामशंकर के संगीतमयी कथा को सुन श्रद्धालु झूम उठे। भागवत कथा मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। इस दौरान सुधीर पांडेय, बंदील बाबा, राजकिशोर, सोनू बाबा,लव बाबा, दुर्गेश पांडेय,राधेश्याम पांडेय आदि मौजूद रहे।

राम की महिमा अपरंपार

भगवान राम हमारे जीवन के प्रत्येक रंग में समाये हुए हैं। हमने पाश्चात्य सभ्यता को काफी हद तक अपनाया, लेकिन राम नाम कहना नहीं छोड़ा। हम प्रति दिन अच्छे-बुरे अवसरों पर राम का नाम लेते हैं।

यह बातें एक अयोध्या स्थित दशरथ महल के महंत बिदुगद्याचार्य देवेंद्र प्रसाद महाराज ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने लोगों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में शक्ति व भक्ति के अनुसार हर संभव आर्थिक मदद की अपील की। उनके साथ अयोध्या से आए वरुण दास, रामशरण दास, सुदामा, अवधकिशोर, दिनेश पांडेय, यशोदा पांडेय, रामशंकर शास्त्री व आचार्य बुलबुल मौजूद रहे।

शिव बारात को लेकर हुई चर्चा

जोकवा बाजार शिव मंदिर से महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शिव बरात की सफलता के लिए बैठक हुई। इसमें तैयारियों की समीक्षा की गई और लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। चंद्रशेखर यादव लड्डू ने कहा कि 10 मार्च से अखंड कीर्तन प्रारंभ होगा। शिव बरात 11 मार्च को मंदिर परिसर से सुबह नौ बजे निकलेगी। अनिल जायसवाल, नागेंद्र गुप्त, मुकेश कुमार गोंड, संजय वर्मा, अंगद गुप्त, श्रीकृष्ण उपाध्याय, बलिराम जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी