खेल से होता भाईचारा का विकास: स्वामी प्रसाद

कुशीनगर के साखोपार गांव में नवल किशोर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया अपना दमखम शिविर में लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 12:39 AM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 12:39 AM (IST)
खेल से होता भाईचारा का विकास: स्वामी प्रसाद
खेल से होता भाईचारा का विकास: स्वामी प्रसाद

कुशीनगर: नवल किशोर सिंह की 29 वीं पुण्यतिथि पर साखोपार स्थित उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनकी स्मृति में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दंगल में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कवि गोष्ठी में कवियों ने रचनाएं पढ़ीं। प्रदर्शनी और मेला में किसानों को नई तकनीक की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाधि पर पुष्पार्चन करने के बाद पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि कुश्ती खेल की पुरानी विधा है। इससे भाईचारा को बढ़ावा मिलती है। कैबिनेट मंत्री ने आयोजन के लिए अजय प्रताप नारायण सिंह व उनके परिवार के सदस्यों को साधुवाद दिया। राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जटाशंकर त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, मारकंडेय शाही, ओमप्रकाश जायसवाल, एबीपीएसएस महिला विग की अलका श्रीवास्तव, मनीषा चौहान, श्रमिक बोर्ड के सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह, पीयूष प्रताप नारायण सिंह, शैलेश प्रताप नारायण सिंह, अधिवक्ता कुशल प्रताप नारायण सिंह आदि ने नवल किशोर सिंह व विजय प्रताप नारायण सिंह की समाधि पर पुष्पार्चन किया। कुश्ती में जटहां के अंगद ने मुड़कटवा के सोनू को, रजनीश हाटा ने जूनियर मुड़कटवा को, रोशन नौतन हथियागढ़ ने छोटे पडरौना को आसमान दिखाया। पप्पू व विवेक, नागेंद्र व रामरेखा की कुश्ती बराबर रही। महिला पहलवानों ने भी अपना दमखम दिखा वाहवाही बटोरी। संचालन पप्पू व पवन उपध्याय ने की रेफरी बजरंगी यादव रहे। अरविद व मनोज मिहिर ने भजन प्रस्तुत किया।

कवि सम्मेलन में घनश्याम तिवारी, मनंजय तिवारी, अवधकिशोर अवधू, मुजीब सिद्दकी मौज, सुजीत आदि ने अपनी रचनाएं पढ़ीं। उद्यान विभाग की ओर से एएचआई रमेश सिंह की देखरेख में फल व सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। चिकित्सा शिविर में कुबेरस्थान सीएचसी के डा. रवि भूषण सिंह, डा. धीरज कुमार सिंह, डा. विश्व दीपक तिवारी, फार्मासिस्ट रामअशीष शर्मा, चंद्रभान यादव, जोखू सिंह, अरविद, होम्योपैथिक चिकित्सक डा. प्रज्ञा सिंह, फार्मासिस्ट नीरज तिवारी ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डा. संजय सिंह, डा. विनोद कुमार सिंह ने लोगों का नेत्र परीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री ने किया सड़कों का लोकार्पण

पडरौना सदर विधानसभा क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने विभिन्न सड़कों का लोकार्पण किया। प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष सिंह, सुशील श्रीवास्तव, महातम कुशवाहा, हंसराज कुशवाहा, अजय कुशवाहा, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि श्रीराम, मीडिया प्रभारी सूर्यप्रकाश शुक्ल चिटू, रितिक सिंह गौतम, विध्यवासिनी श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, वीरेंद्र पटेल, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी